Shahdol से पहले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन, मंत्री गोपाल भार्गव ने की अगवानी

PM Narendra Modi Shahdol visit: मध्य प्रदेश के शहडोल विजिट पर आए पीएम मोदी का पहले जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ। दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से आए पीएम मोदी के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे थे। मंत्नेरी गोपाल भार्गव और बीजेपी नेताओं ने उनकी अगवानी की और स्वागत किया गया। इस दौरान के राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी एयरपोर्ट पर लगभग दस मिनट रुकने के बाद हेलीकाफ्टर से शहडोल के लिए रवाना हुए। इस दौरान बीजेपी के स्थानीय नेताओं भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन तय प्रोटोकॉल और पीएमओ के शेड्यूल के हिसाब से चुनिंदा नेता ही मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर सकें।

शहडोल विजिट में मोदी लगभग 6 घंटे बिताएंगे। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण समेत कई कार्यक्रम में मोदी शिरकत कर रहे । वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह के मौके पर पांच स्थानों से गौरव यात्रा निकाली गई थी। जिसका 27 जून को समापन हुआ।

pm-narendra-modi-arrives-at-jabalpurs-dumna-airport-before-shahdol

इसी दिन पीएम मोदी का शहडोल के लालपुर गांव में कार्यक्रम था। उनका राजधानी भोपाल आगमन हुआ था। लेकिन खराब मौसम के कारण उस दिन शहडोल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे। फिर चार दिन बाद फिर उनके आने का प्रोग्राम तय हुआ। मोदी के आगमन को लेकर जनजातीय बाहुल्य जिले शहडोल के लोगों में खासा उत्साह हैं। उनके स्वागत सत्कार से लेकर कई कार्यक्रमों को ग्रामीण पारंपरिक परिवेश में तैयार किया गया हैं। उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

जबलपुर में भी डुमना एयरपोर्ट पर एक दिन पहले रिहर्सल की गई थी। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा गया हैं। पुलिस सुरक्षा में आईजी, डीआईजी, एसपी, एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं शहडोल में भी PM की सुरक्षा में 50 से ज्यादा IPS अधिकारियों की तैनाती की गई। लालपुर मैदान पर उतरने के बाद PM मोदी सड़क मार्ग से पकरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत जल्दी टोला के बरटोला पहुंचने के लिए 6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+