PM मोदी ने जबलपुर में 2014 से पहले की बातें कराई याद, बोले- 11 हजार करोड़ फर्जी नामों से खजाना लूटा जाता था

PM Modi in jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के पहले की सरकारों पर जमकर गरजे। उन्होंने पहले की सरकारों की कार्यप्रणाली को याद दिलाया और कहा कि यकीन न हो तो गूगल पर सर्च कर लें।

मोदी ने कहा कि 2014 के पहले 11 हजार करोड़ फर्जी नाम खजाना लूटने का जरिया बने हुए थे। जिन्हें हमने हटाया। मोदी ने आकर सब साफ कर दिया। ना गरीबों का पैसा लूटने दूंगा और ना ही कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने दूंगा।

हमने जनधन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस नहस हो गया। आज गरीबों का पैसा गरीबों के हित में लग रहा। हमने कांग्रेस सरकार की बनाई भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया। 11 करोड़ फर्जी नामों को हमने सरकारी दफ्तरों से हटाया।

PM-Modi-reminded-people-of-Jabalpur-before-2014

जो आज 20-22 साल के है उन्हें पता ही नहीं होगा कि मोदी आने से पहले क्या हाल था। तब हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। गरीब पर खर्च होने वाला पैसा कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है, हमारी बहनों को धुएं से मुक्ति देना। क्या ये काम कांग्रेस नहीं कर सकती थी। कांग्रेस को माता-बहनों के स्वास्थ्य की परवाह नहीं थी। हमने इसलिए बड़ा अभियान चलाकर उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+