MP News: बहुत जल्द हवा में उड़कर पहुंचेगे हिल स्टेशन पचमढ़ी, MP में पर्यटन को बढ़ावा देने बन रही हवाई पट्टी
एमपी के एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंचने की राह और आसान होने वाली है। हवाई मार्ग से जोड़ने इस हिल स्टेशन में हवाई पट्टी का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें लगभग 38 करोड़ रुपए की लागत आ रही है। इस तरह पूरे मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थल, नेशनल पार्क समेत 7 जगहों का चयन किया गया है। हवाई पट्टी का निर्माण होने से इन सभी इलाकों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

गर्मी का सीजन हो या फिर ठण्ड.. दिल को सुकून देने वाले पर्यटन स्थलों में से मप्र का एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी भी है। यहां की प्राकृतिक वादियों का लुत्फ़ उठाने आने वाले सैलानियों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां पहुंचना और भी आसान होने वाला है। क्योकि यहां 38 करोड़ की लागत से हवाई पट्टी का निर्माण किया जा रहा है। दो किमोमीटर के क्षेत्र में यह कार्य अगले दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में जमीन के समतलीकरण का कार्य चल रहा है। पचमढ़ी के अलावा सतना, ढाना सागर, मंडला, खरगोन, खंडवा और सीधी में भी एयर हवाई पट्टी प्रस्तावित है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान योजना 2.0 के तहत स्वीकृति दी थी। ग्वालियर की एक कंपनी को पचमढ़ी में निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मिली है। उड्डयन विभाग ने देशभर में 54 गैरसंचालन हवाई पट्टियों की पहचान की थी। मप्र के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों जहां हवाई यात्रा का अभाव था, वहां हवाई पट्टी बनने से आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। उड्डयन मंत्रालय ने यदि यहां छोटे एयर क्राफ्ट या हवाई जहाज उतारने की योजना बनाई तो क्षेत्र के विकास में भी पंख लगेंगे। वैसे पचमढ़ी का पर्यटन गमरी के सीजन के अनुकूल माना जाता है। उस वक्त पर्यटकों की यहां ज्यादा भीड़ रहती है। यहां पहुंचने के लिए अभी नजदीकी रेलवे स्टेशन पिपरिया से लगभग 60 किमी का सफ़र सड़क मार्ग से तय करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications