NIA Raid in Jabalpur: जबलपुर में हिस्ट्रीशीटर, कबाड़ी और वकील का क्या है कनेक्शन? टेरर फंडिंग या फिर कुछ और ..
NIA raid in jabalpur: एमपी के जबलपुर में आधा दर्जन ठिकानों पर एनआईए की कार्रवाई रात भर जारी हैं। तीन संदिग्धों के हिरासत में लिए जाने की खबर है। जांच पूरी होने तक इस मामले में आधिकारिक पुष्टि करने कोई तैयार नहीं है।

NIA raid in mp jabalpur: मध्य प्रदेश में पीएफआई, संदिग्ध बांग्लादेशी फिर आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े संदिग्ध सदस्यों के पकड़े जाने के बाद NIA की रडार पर महाकौशल है। जिस ताबड़तोड़ अंदाज में जबलपुर के आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी गई, वह बड़े कनेक्शन की ओर इशारा कर रहा है।
सूत्रों के आधार पर किए जा रहे दावों के मुताबिक आतंकी पकड़ने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में रह रहे कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में इनपुट मिले थे। इससे पहले अन्य शहरों में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ और दस्तावेजों से भी जानकारी पुख्ता हुई।
अलग-अलग ठिकानों में रहने वाले लोगों के मूवमेंट का पता लगाते हुए एनआईए के कई सदस्यों की टीमों ने एक साथ रेड की। इस कार्रवाई में निशाने पर बंद हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक , मकसूद कबाड़ी और एक वकील का घर रहा। उसके बाद और भी जगहों पर टीम पहुंची। जिनका टेरर फंडिंग समेत देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई गई हैं।
शुक्रवार की देर शुरू हुई कार्रवाई अगली सुबह तक जारी रही। इस मामले स्थानीय पुलिस का कोई भी अधिकारी किसी तरह का बयान देने तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक आहद उल्ला अंसारी नाम के वकील के घर भी धावा बोला गया।

सूत्र बताते है कि ओमती, सिविल लाइन और गोहलपुर क्षेत्र में अलग-अलग लगभग आठ जगहों पर कार्रवाई हुई हैं। छापे के दौरान जांच एजेंसी की टीम को मौके आपत्तिजनक साहित्य, दस्तावेज और हथियार मिलने की भी खबर है। सिन्धी मोहल्ला के कई घरों में भी छापे मारे गए।
हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के जिस घर में NIA ने छापा मारा, वही से कुछ समय पहले पुलिस ने देशी-विदेशी कई घातक अवैध हथियार बरामद किए थे। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध कब्ज़ा समेत दर्जनों अपराध दर्ज हैं। जानकार इस बड़ी कार्रवाई को बीते दिनों एमपी में हुए बड़े एक्शन का ही हिस्सा बता रहे है।












Click it and Unblock the Notifications