Jabalpur News: नागपुर की बीजेपी नेत्री सना खान की हत्या! जबलपुर में लाश की तलाश, ढाबा वाला पप्पू गायब

Jabalpur News: महाराष्ट्र के नागपुर की बीजेपी नेत्री सना उर्फ हिना खान की एमपी के जबलपुर में हत्या कर दी गई हैं। यह दावा सना के भाई ने ढाबा संचालक अमित साहू उर्फ पप्पू के नौकर के बयानों के आधार पर किया हैं। सामने आए तथ्यों के आधार पर दबी जुबान में पुलिस भी इसे मर्डर केस ही मान रही हैं।

नागपुर पुलिस की एक टीम जबलपुर में ही डेरा डाले हुए हैं। वहीं सना खान का भाई और परिजन भी सना की खोजबीन में चार दिन से शहर में ही हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस के साथ जब अमित साहू के ढाबे पर दबिश दी तो उसका नौकर मिला।

हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बड़ा खुलासा किया हैं। उसने पुलिस को बयान दिया है कि मालिक अमित साहू का सना खान से विवाद हुआ था। उसकी कार की डिग्गी में खून था। पप्पू ने उससे कार में खून के निशान साफ़ करवाए थे। फिर 4 अगस्त के बाद वह गायब हो गया।

Nagpurs-BJP-leader-Sana-Khan-murdered-Search-jabalpur-mp

नागपुर में एक कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात
सना के भाई मोसीन मोबीन खान ने बताया कि अमित साहू की उसकी बहन से पहचान पुरानी हैं। अमित अक्सर नागपुर आता था। एक कार्यक्रम में सना की अमित से जान पहचान हुई। लगभग 6 माह पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इस बारे में मोसीन को कुछ समय पहले ही जानकारी लगी।

घर का ताला तुड़वाकर तलाशी
इधर सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि सनसनीखेज इस मामले का पर्दाफाश करने पुलिस टीम जुटी हैं। ढाबा संचालक अमित सिंह शहर के राजुल अपार्टमेंट में किराए से रहता हैं। उसके घर पर जब टीम पहुंची तो ताला लगा मिला। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तुड़वाकर घर की तलाशी भी ली गई। लेकिन अमित उर्फ़ पप्पू के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घर पर उसकी कार भी नहीं मिली। इसी के साथ परिजनों के संदेह के आधार पर हिरन नदी में सना के शव की खोजबीन भी की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+