MP: छिंदवाड़ा में ‘हनुमानजी’ के इस पोस्टर को लेकर मचा तहलका, BJP को आपत्ति
इससे पहले हनुमान जयंती पर मुगदर लिए कमलनाथ के साथ ऐसा ही पोस्टर चर्चा का विषय बना थाI उस वक्त चुनाव नहीं थाMP:This poster of 'Hanumanji' created panic in Chhindwara, BJP objected
छिंदवाड़ा,

पोस्टर में ऐसा क्या है ?
दरअसल मप्र में नगरीय निकाय चुनाव चल रहे है। चुनाव प्रचार थमने के ठीक दो दिन पहले छिंदवाड़ा कांग्रेस के आईटी सोशल मीडिया अकाउंट से यह पोस्ट किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी यह धड़ा-धड़ा वायरल हो रहा है। वायरल इस पोस्टर में छिंदवाड़ा की प्रसिद्द 101 फीट ऊँची हनुमानजी की मूर्ति के साथ चार लोगों की तस्वीर है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और PCC चीफ कमलनाथ, उनके बेटे सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विक्रम आहके शामिल है। पोस्टर के बीच में हनुमान चालीसा की चौपाई 'सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना' लिखी हुई है। सबसे ऊपर 'जय श्री राम' लिखा हुआ

चौपाई का अर्थ
हालाँकि यह पहला अवसर नही है जब छिंदवाड़ा के 101 फीट ऊँचे हनुमानजी के साथ कमलनाथ का पोस्टर वायरल हो रहा हैI इससे पहले हनुमान जयंती पर मुगदर लिए कमलनाथ के साथ ऐसा ही पोस्टर चर्चा का विषय बना थाI उस वक्त चुनाव नहीं था, लेकिन इस बार चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर जारी इस पोस्टर में हनुमान चालीसा की जिस चौपाई का भी उल्लेख किया गया है I उसका अर्थ है कि 'आपकी शरण में आये हुए भक्त को सभी सुख प्राप्त हो जाते हैंI आप जिसके रक्षक हैं, उसे किसी भी व्यक्ति या वस्तु का भय नहीं रहता है'I चेहरों पर मुस्कान और हाथ जोड़े खड़े कांग्रेस के तीनों नेताओं के साथ हनुमानजी की मूर्ति फिर चौपाई और जय श्री राम का नारा भाजपा को रास नही आ रहा I

बीजेपी को इसलिए है आपत्ति
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के साथ वायरल इस पोस्टर को लेकर बीजेपी नेता भड़क गए है I छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का आरोप है कि चुनाव में कांग्रेस हनुमानजी के नाम पर वोट मांग रही है I चुनाव के वक्त धार्मिक प्रतीक या आराध्य किसी देवी-देवता की तस्वीरों के साथ प्रत्याशी की फोटो आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आती है I साहू ने यह भी कहा कि जिस पार्टी की आघाडी सरकार महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का पाठ करने नहीं देती है, वह अब मप्र के स्थानीय निकाय चुनाव में हनुमान चालीसा और हनुमान जी के नाम पर वोट मांग रही है I कहा जा रहा है कि बीजेपी ने इस सिलसिले में राज्य निर्वाचन आयोग को भी लिखित शिकायत की है और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है I

कमलनाथ ने बनवाई थी मूर्ति
बताया जा रहा है कि 2015 में सांसद रहते हुए कमलनाथ ने छिंदवाड़ा मोहखेड़ विकासखण्ड के ग्राम सिमरिया में 101 फीट 6 इंच के भगवान हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराई थी। पोस्टर में वही हनुमानजी की मूर्ति लगाई गई है। 3 एकड़ 85 डिसमिल भूमि पर मंदिर का निर्माण कराया गया था। जहाँ बजरंगबली की मूर्ति के साथ ही शिव पार्वती, राम दरबार, लक्ष्मी नारायण, भगवान गणेश, देवी दुर्गा की प्रतिमाएं भी मंदिर में विराजित है।












Click it and Unblock the Notifications