Navratri 2022: नवरात्र में भक्तों के लिए खुशखबरी, ट्रेन से मप्र के मैहर शारदा मंदिर पहुंचना आसान
जबलपुर, 26 सितंबर: नवरात्र पर्व पर प्रसिद्द मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुँचने का तांता लगा हुआ है। मप्र के मैहर शारदा मंदिर में भी लाखों भक्त पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर १६ ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया है। नवरात्र के पहले दिन से दो मिनट के लिए यात्री ट्रेन रुकेगी। जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की है।
Recommended Video

मध्यप्रदेश के मैहर में शारदा देवी का प्रसिद्द मंदिर है। सैकड़ों फीट ऊंचाई पर पहाड़ी स्थित इस देवी मंदिर के प्रति लोगों की अगाध आस्था है। विशेष तौर पर नवरात्र पर्व पर हर कोई माता के इस दरबार में पहुंचना चाहता था। जिसके लिए ट्रेन का सफ़र लोग आसान समझते है। लेकिन हर यात्री ट्रेन का यहां ठराव ना होने की वजह से कई परेशानियाँ होती है। जबलपुर रेल मंडल ने इस बार भी कई ट्रेनों का अस्थाई ठहराव घोषित किया है। मुंबई समेत अन्य स्थानों से चलने वाली लंबी दूरियों की लगभग १६ ट्रेनों का दो मिनट अस्थाई ठहराव रहेगा।

9 अक्टूबर तक इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने बताया कि मैहर स्टेशन के नजदीक कटनी जंक्शन या फिर सतना जंक्शन में अधिकांश ट्रेनों का स्टॉपेज है। दोनों ही स्टेशनों से मैहर की दूरी लगभग 70 किमी है। लेकिन इस धार्मिक पर्व में सीधे मैहर में कई ट्रेनों का स्टॉपेज होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेल प्रशासन द्वारा जिन ट्रेनों मैहर में अस्थाई ठहराव घोषित किया है उसमें मुंबई से चलकर जबलपुर होकर गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 11055 ,गोदान एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 11059, गंगा कावेरी गाड़ी संख्या 12669, सिकंदराबाद एक्सप्रेस 12791, वलसाड एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19051, दादर गोहाटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15645, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19045, तथा एल टी टी प्रयागराज ट्रेन गाड़ी संख्या 12293 शामिल है। इसके अलावा मैहर रेलवे स्टेशन में आने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यात्री टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications