CM शिवराज के नाक का सवाल बना जबलपुर? 15 दिन में तीसरी बार पहुंचे प्रचार के लिए
सीएम को खुद यहाँ का मोर्चा संभालना पड़ा और चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले भी प्रचार के लिए उन्हें यहाँ आना पड़ा। mp nagriya nikay chunav 2022: Hat-trick of campaigning for CM Shivraj in Jabalpur to win
जबलपुर, 03 जुलाई: मप्र में इस बार के नगरीय निकाय चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तूफानी दौरे इस चुनाव के जहाँ नतीजे तय करेंगे, वही आने विधानसभा चुनाव की कठिन डगर को आसान भी करने वाले है। जबलपुर में बीजेपी महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार की उन्होंने हैट्रिक भी लगाई। पिछले एक पखवाड़े में शिवराज तीसरी बार शहर पहुंचे और पश्चिम, केंट विधानसभा में रोड-शो किया।

प्रचार के अंतिम दौर में झौंकी ताकत
छुट्टी के दिन रविवार को शहर पहुंचे CM शिवराज सिंह ने पश्चिम और केंट विधानसभा में तूफानी प्रचार किया। करीब 15 किलोमीटर लंबे रोड-शो में शिवराज ने जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। जबलपुर को महानगर बनाने के साथ विकास के नए झंडे गाड़ने का जनता को भरोसा दिलाया। प्रचार रथ पर शिवराज के साथ स्थानीय सांसद राकेश सिंह, विधायक और नेता भी सवार हुए। सभी ने पार्टी की ताकत का प्रदर्शन भी किया।

चुनाव में सीएम शिवराज के प्रचार की हैट्रिक
जबलपुर में सीएम शिवराज के पसंद महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार के चुनाव मैदान में उतरने के बाद बीजेपी के लिए इस बार का चुनाव चुनौती बना हुआ है। शिवराज समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी। प्रदेश हाईकमान से भी स्थानीय सांसद, विधायकों और नेताओं को पहले ही कह दिया गया कि पार्टी की जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। यही वजह है कि महापौर प्रत्याशी डॉ. जामदार समेत पार्षद प्रत्याशियों को जिताने एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। सीएम को खुद यहाँ का मोर्चा संभालना पड़ा और चुनाव प्रचार थमने के पहले भी उन्हें यहाँ रोड-शो लिए आना पड़ा। प्रत्याशियों के नामांकन भरने से लेकर अब तक एक पखवाड़े में सीएम शिवराज ने यहाँ रोड-शो के लिए हैट्रिक लगाई।

आपके सपनों को पूरा करेगी भाजपा नगर-सत्ता
पिछले 16 साल लगातार जबलपुर नगर सत्ता के सिंघासन पर भाजपा के महापौर का कब्ज़ा रहा। जिसे पार्टी किसी कीमत पर इस कुर्सी को गंवाना नहीं चाहती। बीजेपी ने प्रचार के लिए दिन-रात एक कर दिया। 79 वार्डों में कई जगहों पर बुनियादी समस्याओं को लेकर मतदाताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सीएम समेत प्रचार में जुटे बीजेपी नेता इस बार भरोसा दिला रहे है, संस्कारधानी जबलपुर की अगले पांच सालों में स्वर्णिम तस्वीर होगी। स्वागत मंच से बड़े-बड़े दावों के साथ कहा जा रहा है कि इस बार पार्टी के पक्ष में वोट आपके हर सपनों को पूरा करेंगे।

अन्नू ने भी प्रचार में लगाई ताकत
कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' भी प्रचार में पीछे नही है। उनके समर्थकों का हुजूम और पार्टी के विधायक बीजेपी के 16 साल के किले को ध्वस्त करना चाहते है। हालाँकि उनके पक्ष में पूर्व सीएम कमलनाथ, सीएम शिवराज के मुकाबले सिर्फ एक बार ही प्रचार के जबलपुर आए। रोड-शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया गया था। जनता के बीच पिछले तीन बार के पूर्व बहुमत वाली नगर सत्ता की कमियों को गिनाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है। कांग्रेस ने घोषणाओं के झड़ी भी लगाई है कि आने वाले वक्त में शहर का परिद्रश्य भोपाल, इंदौर से भी ज्यादा अच्छा होगा।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications