Madhya pradesh: जबलपुर नगर निगम मेयर इन काउंसिल गठित, 10 सदस्य शामिल
जबलपुर, 16 अगस्त: शहर सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सत्ता में आई कांग्रेस को मेयर इन काउंसिल का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपनी टीम घोषित कर दी। दस सदस्यों को एमआईसी में रखा गया है, जबकि कांग्रेस के कुल 26 पार्षद निगम सदन में जीतकर पहुंचे है। अन्नू ने अपनी टीम में शहर की चारो विधानसभा को साधने की कोशिश की है। ये बात अलग है कि ज्यादा तरजीह पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक तरुण भनोत के विधानसभा क्षेत्र को मिली।

नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने मेयर इन काउंसिल के सदस्य तय कर लिए। जिसकी देर रात सूची जारी कर दी गई। टीम में कई नए चेहरों को भी जगह मिली है, जो पहली बार नगर निगम में पार्षद बने है। अन्नू ने अपनी टीम में शहर की चारों विधानसभा को प्रतिनिधित्त्व देने की कोशिश की है। जारी की गई लिस्ट में ज्यादा प्रभाव पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में ही देखने को मिला। महत्वपूर्ण पीडब्ल्यूडी और जल विभाग के सदस्य इसी क्षेत्र से है, जबकि स्वास्थ्य विभाग उत्तर मध्य विधानसभा के पार्षद के खाते में गया। MIC गठन की जानकारी मेयर ने निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ को एक पत्र जरिए दे दी है।

नए MIC सदस्यों को विभाग चलाना रहेंगी बड़ी चुनौती
नगर निगम सदन में पहली बार पार्षद और अब MIC में शामिल हुए सदस्यों को अपने विभाग चलाना बड़ी चुनौती होगा। क्योकि विपक्ष के रूप में बीजेपी के 44 पार्षद है, जबकि कांग्रेसी पार्षद वाले वार्डों की संख्या 26 है। AIMIM के दो और अन्य 7 निर्दलीय पार्षदों के वार्ड की भी जिम्मेदारी भी होंगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई एमआईसी, महापौर और बाकी पार्षदों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है। विपक्ष की ओर से भी नेताप्रतिपक्ष के नाम फाइनल होने की कगार पर है। उम्मीद की जा रही है कि एक दो दिन में बीजेपी की ओर से नेताप्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications