जबलपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

MP News: दिग्विजय सिंह को अपनी फोटोबाजी से एलर्जी क्यों? भारत जोड़ो यात्रा पर कमलनाथ को लिखी चट्ठी

Google Oneindia News

(MP News) कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की मप्र में एंट्री नबंवर के आखिरी हफ़्ते में संभावित है। जिसकी तैयारियों में जुटी मप्र कांग्रेस के गलियारे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चिट्ठी चर्चा का विषय बनी हुई है। दिग्विजय ने PCC चीफ कमलनाथ को पत्र में लिखा है कि यात्रा के बैनर-पोस्टर में उनकी फोटो न लगाईं जाए। हर तरह के सहयोग के लिए वह हमेशा तैयार है।

मप्र में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा की तैयारी

मप्र में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा की तैयारी

मप्र कांग्रेस इन दिनों लोकल राजनीतिक मुद्दों के साथ अपनी पार्टी की भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियों में व्यस्त है। नबंवर के आखिरी हफ़्ते में बुरहानपुर से एमपी में इस यात्रा की एंट्री होने की संभावना जताई जा रही है। इसे सफल बनाने कांग्रेसी नेता पूरी ताकत लगाए है और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रोड मेप भी तैयार कर चुके है। जिन जिलों से यात्रा निकालना है वहां स्थानीय स्तर पर कांग्रेसियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को लिखी चिट्ठी

दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को लिखी चिट्ठी

इसी बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कमलनाथ को लिखी गई चिट्ठी चर्चा का विषय बन गई है। दिग्विजय ने कमलनाथ को कहा है कि यात्रा मार्गों पर मप्र में लगाए जाने बैनर पोस्टर में उनकी फोटो न लगाईं जाए। राहुल गांधी, खड़गे, सोनिया गांधी और कमलनाथ की ही फोटो शामिल रहे। आपको बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के वक्त अचानक उम्मीदवारों के रूप में दिग्विजय सिंह का नाम भी चर्चाओं में रहा, बाद में खड़गे की एंट्री होते ही उन्होंने चुनाव से अपने आप को बाहर कर लिया था।

पोस्टर में फोटोबाजी से दूर दिग्विजय ने ये लिखा

पोस्टर में फोटोबाजी से दूर दिग्विजय ने ये लिखा

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को यह पत्र दीपावली के पूर्व धनतेरस के दिन लिखा था। उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए मंगल कामना भी की है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि यात्रा के लिए जहां कही भी उनके सहयोग की आवश्यकता होगी, वह हमेशा तत्पर है। दिग्विजय ने कहा है कि जिला स्तर पर यात्रा की तैयारियों के लिए कमलनाथ ने जिस तरह की तैयारियां की है, उससे भारी जनसमर्थन मिलेगा। पार्टी के विचार और भावनाएं जनता के बीच पहुंचेगी।

बीजेपी मंत्री विश्वास सारंग से कसा तंज

बीजेपी मंत्री विश्वास सारंग से कसा तंज

कलामनाथ को दिग्विजय के लिखे गए लैटर पर बीजेपी के मंत्री अब हमला बोल रहे है। हेल्थ एजुकेशन मिनिस्टर विश्वास सारंग ने तंज कसा है कि जहां दिग्विजय सिंह के जहां पोस्टर लगते हैं, वहां उनकी हार होती है। इसलिए दिग्विजय सिंह अपनी फेस सेविंग के लिए इस तरह के पत्र लिख रहे हैं। यही कांग्रेस का आंतरिक सर्वे भी है। कांग्रेस गुट और गिरोह में बटी है, जिसका ताजा उदहारण कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में दिग्विजय का 29 वें नंबर पर नाम है।

राहुल

ये भी पढ़े-राहुल गांधी कांग्रेस जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, उधर उनके कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ो चला रहे: जयराम ठाकुरये भी पढ़े-राहुल गांधी कांग्रेस जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, उधर उनके कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ो चला रहे: जयराम ठाकुर

Comments
English summary
MP congress bharat jodo yatra rahul gandhi digvijay singh letter to kamal nath for photo BJP's taunt
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X