MP Chunav 2023: जबलपुर की हॉट सीट पश्चिम में कार्यकर्ताओं की ताकत से खिलेगा 'कमल', राकेश सिंह का दावा

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र सुर्ख़ियों में हैं। चुनाव में इस सीट की तब से ज्यादा चर्चा हैं, जब से चार बार के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रहे राकेश सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया। दो बार से यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की, लेकिन इस बार राकेश के मैदान में आते ही मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं।

यहां पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी हो गया। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत और क्षेत्र विकास के मुद्दे ही चुनाव जीतने का मुख्य आधार होता है सिर्फ पैसों की ताकत से चुनाव नही जीता जाता। हमे गर्व है कि हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार जनकल्याण के साथ ही विकास को लेकर आगे बढ़ी है।

MP-Chunav-2023-Jabalpur-west-claims-Rakesh-Singh

साहू ने कहा कि हमें गर्व है कि पार्टी ने जिस भरोसे से राकेश सिंह को यहां चुनाव में टिकट दिया, उन्होंने जबलपुर के पिछड़ेपन को दूर करते हुए विकास के रास्ते पर आगे लाकर खड़ा किया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में कार्य नही करता, बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच जाता है, उनके सुख दुख में खड़ा रहता है और इसीलिए परीक्षा के समय हमें अपने कार्य का रिवीजन करने की आवश्यकता होती है।

पश्चिम सीट के प्रत्याशी साँसद राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और दम पर हमने लगातार चुनाव जीते है और कोई चाहे भी तो भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की कीमत नही लगा सकता। जैसे कोहिनूर अनमोल होता है वैसे ही भाजपा का कार्यकर्ता भी अनमोल होता है और इन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कारण ही पार्टी आज देश और प्रदेश में नेतृत्व कर रही है। आगे कहा कि मैने भी हमेशा कहा है कि इन्ही देवतुल्य कार्यकर्ताओं के कारण मुझे जबलपुर की जनता ने चार बार लोकसभा में चुन कर भेजा और इन्ही की ताकत की बदौलत पार्टी ने मूझे पश्चिम विधानसभा में प्रत्याशी बनाकर भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+