MP assembly election 2023: मंडला में प्रियंका गांधी, जबलपुर से पहुंचेगा कांग्रेसियों का 400 वाहनों का काफिला

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद सियासी दलों की बैठकों के साथ सभाओं की रफ्तार भी बढ़ने लगी हैं। राहुल गांधी के बाद अब उनकी बहन और कांग्रेस की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को आदिवासी जिले मंडला पहुंचेगी। जहां पार्टी की जीत के लिए दंभ भरा जाएगा।

इसी तारीख के ठीक चार महीने पहले यानि 12 जून को प्रियंका जबलपुर पहुंची थी, जिन्होंने चुनाव का शंखनाद किया था। लेकिन मंडला टूर उस वक्त हो रहा है, जब प्रदेश चुनावी मौसम में पूरी तरह से ढल चुका हैं। महाकौशल की 38 सीटों के लिहाज से यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा हैं।

MP-Assembly-Election-2023-Priyanka-Gandhi-Rally-in-Mandla

प्रियंका, मंडला में रोड शो के साथ आमसभा को संबोधित करेंगी। जिसमें जबलपुर, सिवनी, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, नरसिंहपुर जिले से भी कांग्रेसियों के हुजूम ने पहुंचने की पूरी तयारी कर ली हैं। कांग्रेस ने अकेले जबलपुर जिले से 400 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचने का प्लान बनाया हैं। यहां से करीब सौ किलोमीटर की यात्रा रूट में गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आने वाली हैं।

एक दिन पहले जबलपुर में कांग्रेस ने संगठनात्मक बैठक भी की। जिसमें शामिल नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू समेत दिग्गजों ने प्रियंका की सभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। महिला पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई हैं। कांग्रेस भी चाहती हैं कि उनके दिग्गज नेताओं की सभाओं का संदेश पूरे प्रदेश में पहुंचे।

महाकौशल में कुल 38 सीटों में 2018 के चुनाव में प्रदर्शन में कांग्रेस अव्वल रही। 28 सीटों पर कांग्रेस ने कब्ज़ा जमाया था। जीत की इसी ऑक्सीजन की दम पर सत्ता पर पार्टी काबिज हुई। ये बात अलग है कि 15 महीने बाद सत्ता की कुर्सी खिसक गई। लेकिन इस क्षेत्र के जीत-हार के समीकरण, सूबे की नई सरकार बनाने में महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+