जबलपुर में छात्राओं से छेड़खानी, गणेश विसर्जन जुलूस में यूनिवर्सिटी छात्रों के दो गुटों में पथराव और मारपीट
Jabalpur News: जबलपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान मंगलवार शाम को बड़ा विवाद हुआ, जब जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV) के छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में पथराव और छेड़खानी के आरोप लगे, जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अनंत चतुर्दशी के दिन विश्वविद्यालय के छात्रों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जुलूस निकाला था। जुलूस शाम करीब 5:30 बजे जब अधारताल तालाब की ओर बढ़ रहा था, तो रास्ते में हॉस्टल के कुछ छात्रों ने जुलूस में शामिल छात्राओं के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया।

इस घटना से नाराज दूसरे गुट के छात्र और छात्राएं अधारताल थाने में इकट्ठा हो गए और हॉस्टल के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
छात्राों की छेड़खानी के आरोप
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, इस बीच दोनों गुटों के बीच झगड़ा बढ़ गया और पथराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह संघर्ष 15 मिनट से अधिक समय तक चला, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की मदद से स्थिति को संभाला गया, लेकिन झगड़े और छेड़खानी की घटना ने माहौल को गंभीर बना दिया।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
अधारताल थाने से पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया, जिसने संघर्ष को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। पुलिस ने झगड़े में शामिल कुछ छात्रों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पथराव और मारपीट में घायल छात्रों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गणेश विसर्जन जुलूस में छेड़खानी: छात्राओं के साथ अभद्रता और पथराव
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रों और छात्राओं के बीच एक गंभीर विवाद सामने आया है। विश्वविद्यालय के छात्र ऋषभ ने आरोप लगाया है कि जब गणेश प्रतिमा हॉस्टल के गेट के सामने पहुंची, तो वहां हॉस्टल के कई छात्र छात्रों ने लड़कियों के बीच घुसकर छेड़खानी की।
छेड़खानी की घटना
ऋषभ के अनुसार, छात्रों ने डीजे पर नाचने के बहाने छात्राओं के साथ बैड टच किया और अश्लील टिप्पणियां की। जब छात्रों ने इसका विरोध किया, तो हॉस्टल के छात्रों ने लाठी-डंडे चलाए और पथराव किया। ऋषभ ने यह भी बताया कि हॉस्टल के छात्रों ने पहले भी छात्राओं के साथ बदतमीजी की है, और इस पर शिकायत पहले भी कॉलेज डीन से की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications