Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manipur हिंसा में जबलपुर, इंदौर समेत MP के 20 से ज्यादा छात्र फंसे, कोलकाता फ्लाइट से लाए जाएंगे

मणिपुर हिंसा में एमपी के 20 से ज्यादा छात्र फंसे है। अलग-अलग यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत सभी स्टूडेंट सुरक्षित है। जिन्हें वापस लाने शिवराज सरकार मणिपुर सरकार के संपर्क में है।

 Manipur violence update

Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा और तनाव के बीच फंसे मध्य प्रदेश के बीस से ज्यादा स्टूडेंट की जानकारी सरकार को मिली है। सीएम शिवराज सिंह ने खुद इस मामले में संजीदगी दिखाई और मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात की। प्रदेश के एसीएस होम लगातार वहां के पीएस से संपर्क में है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि एमपी के बीस से ज्यादा लोग मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाके और आसपास के क्षेत्र में फंसे है। उनमें से कई स्टूडेंट भी है। उनके मोबाइल नंबर के जरिये संपर्क साधा गया है, सभी सुरक्षित है।

मणिपुर के मौजूदा हालत के मद्देनजर कई बच्चों के अभिभावक भी चिंतित है। कुछ बच्चों ने मध्य प्रदेश वापस आने की इच्छा जताई है। उन्हें वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। केन्द्रीय उड्डयन मंत्री कार्यालय से भी स्टूडेंट्स के पास फोन पहुंचे है।

Madhya Pradesh के इन जिलों के छात्रों को मणिपुर से लाया जा रहा वापस
जिला छात्रों के नाम
जबलपुर सुयश पटेल
इंदौर अजय पाल, करन कुंतल
ग्वालियर हर्षित वर्मा, हर्ष सिंह, अंश अग्निहोत्री
खंडवा शशिभान तिवारी, हर्ष राव, शिवम राय, ओजस मधुराज
शिवपुरी मनोज पाल
सिंगरौली ऋतिक मिश्रा
बैतूल आलोक राय, सचिन आर्य
खरगोन शिल्पा सोनी
धार नंद किशोर यादव
सागर कामिनी कश्यप
सतना निखिल सिंह
मुरैना बालकिशन बाजपेयी
पन्ना चेतन प्यासी
नीमच सुजन बिसानी

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि सभी स्टूडेंट्स को कोलकाता के रास्ते मध्य प्रदेश लाया जाएगा। उनको लाने में सभी तरह की सावधानियां बरती जा रही है। मणिपुर सरकार भी मुस्तैद है और कोलकाता तक पहुंचाने में मदद की जा रही है।

manipur hinsa

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में बीएससी स्टूडेंट नंदकिशोर यादव धार के धरमपुरी तहसील के रहने वाले है। उन्होंने मणिपुर के हालातों का अपने परिजनों से भी जिक्र किया। बताया गया कि यूनिवर्सिटी कैम्पस से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर घरों में आग लगा दी गई। जिसकी चपेट में वहां से लगे लंगोल हिल्स जंगल भी आ गया था। ये गनीमत थी कि उस घटना के कुछ समय बाद बारिश हुई तो आग बुझ गई। Central Agricultural University,Imphal Manipur, IIIT- Imphal, NIT- Imphal संस्थानों में भी एमपी के छात्र शामिल है। मध्य प्रदेश के अभिभावक अब अपने बच्चों के घर वापस लौटने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+