MP में महावीर जयंती पर 3 अप्रैल को घोषित हो सकता है सार्वजनिक अवकाश, जबलपुर में सीएम शिवराज ने दिया भरोसा
मध्य प्रदेश में महावीर जयंती के लिए 4 अप्रैल को घोषित सार्वजनिक अवकाश में संसोधन की मांग उठी है। जबलपुर में जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल को सीएम शिवराज ने भरोसा दिया है कि अवकाश 3 अप्रैल को घोषित करने का प्रयास किया जाएगा।

Mahavir Jayanti Public holiday: महावीर जयंती का पर्व इस बार 3 अप्रैल को मनाया जाना है। मध्य प्रदेश में जबलपुर समेत कई जिलों में धूमधाम के साथ जैन समाज कई आयोजन करता हैं। लेकिन शासकीय कैलेंडर में सार्वजनिक अवकाश एक दिन बाद 4 अप्रैल को घोषित है। इससे चिंतित समाज के कुछ लोगों ने सीएम शिवराज सिंह से मुलाक़ात की। मांग की गई है कि अवकाश की तारीख में संसोधन किया जाए। सीएम ने भरोसा दिया है कि इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संसोधित सूचना प्रकाशित करवाई जाएगी। इस बार जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर 2 अप्रैल को 'अहिंसा रन' का भी आयोजन है।

महावीर जयंती पर एमपी के जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में कई कार्यक्रम होते हैं। कई सालों से भव्य रैली-जुलूस निकालने की परंपरा चली आ रही हैं। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है, लेकिन शासकीय कैलेंडर में 3 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल को अवकाश घोषित हैं। इस सिलसिले में जबलपुर के जैन समाज के प्रबुद्ध जनों ने सरकार से मांग की हैं कि अवकाश की तिथि में संसोधन किया जाए। डुमना एयरपोर्ट पर अल्प प्रवास पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात भी की। जयंती के एक दिन बाद अवकाश होने से होने वाली व्यावहारिक समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया गया। जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गंभीरता से लिया हैं। उन्होंने समाज को भरोसा दिलाया है कि वह इस सिलसिले में अधिकारियों से चर्चा कर संसोधित सूचना प्रकाशित करवाएंगे।

2 अप्रैल को जबलपुर सहित देश के 65 महानगरों में एक साथ अहिंसा रन का भी आयोजन किया जा रहा है । अहिंसा रन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज की जायेगी । इस ऐतिहासिक रन में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जबलपुर आमंत्रित किया गया है । ट्रांजिट विजिट के दौरान जबलपुर में मुख्यमंत्री को अहिंसा रन में सहभागी बनने जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन की ओर से आमंत्रण पत्र सौंपा गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन और संजीव चौधरी ने अहिंसा रन के पोस्टर का सीएम से विमोचन कराया । जोनल चेयरमैन सुबोध जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अहिंसा रन में आने लिए रुचि व्यक्त की है। संभव हुआ तो वह अहिंसा रन के आयोजन में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications