Jabalpur News: पुलिस वाहन से खींचकर नेताओं ने वकील को पीटा, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज
Jabalpur News: पहले जनता के सामने हाथ जोड़कर पद हासिल करते हैं। लेकिन जब पद हासिल कर लेते हैं तो इसी पद की हनक में रौब दिखाने में भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला जबलपुर ओमती थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पास से आया है जहां कुछ नेताओं ने पुलिस के सामने ही वकील और उसके साथियों के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी मिलते ही ओमती थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के सामने ही नेताओं ने वकील के साथ मारपीट करते रहे। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने वकील और उसके साथियों को गाड़ी में बैठा लिया उसके बावजूद भी नेताओं और उसके साथियों ने उसे बाहर निकाला और मारपीट करते रहे। वहीं पूरे मामले में ओमती थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात सदर में रहने वाले वकील आशुतोष गुप्ता अपने दोस्त दिव्यांश यादव और विकास चतुर्वेदी के साथ अंबेडकर चौक के पास घूम रहे थे। तभी वहां पर मिर्जा ओवैस अपने साथियों के पहुंच गया और आशुतोष और ओवैस के बीच किसी बात को लेकर बातचीत होने लगी। जिसके बाद ओवैस और उसके साथियों ने आशुतोष के साथ जमकर मारपीट की।
मामले की सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों ही पक्षों को अलग-अलग करवाया। पुलिस कर्मियों में लगभग 6 से 7 जवान थे। जो कि दोनों ही पक्षों को अलग-अलग करवा रहे थे। पुलिस ने वकील उनके साथियों को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
इसी बीच कुछ नेताओं के साथियों ने गाड़ी में बैठे वकील को जबरन हाथ खींचकर बाहर उतारा और उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस बीच- बचाव कर रही थी लेकिन जिस तरह से नेता मारपीट कर रहे थे उनके सामने पुलिस भी बेबस नजर आ रही थी। ओमती थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications