Jabalpur News: बिना नंबर की लावारिस कार का लेडी कनेक्शन, तलाशी में मिले कारतूस, कई एंगल से जांच शुरू
MP के जबलपुर में मिली लावारिस कार का लेडी कनेक्शन सामने आया है। करीब बीस दिन बाद महिला द्वारा कार पर दावा किया गया। तलाशी में कार के अन्दर जिंदा कारतूस और कई खाली खोखे भी मिले।

Lady connection of unclaimed car:एमपी के जबलपुर में लावारिस हालत में खड़ी मिली एक कार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 11 जनवरी शहर के सिविक सेंटर एरिया से बरामद कार पर एक महिला ने दावा जताया है। कार की पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसमें कई जिंदा कारतूस और चले हुए कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं। कार में ये कारतूस कहां से आए, इस सिलसिले में पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है।

जबलपुर के सिविक सेंटर एरिया से मिली बिना नंबर की इस सफ़ेद कार के मालिक का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। करीब 20 दिन बाद आरती यादव नाम की महिला थाने पहुंची और उसने इस कार पर अपना दावा जताया है। महिला ने कार के दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। पुलिस ने जब उसके सामने कार खुलवाई और तलाशी ली तो उसमें कई जिंदा कारतूस और खाली खोखे मिले। जिससे जांच की सुई कई एंगल पर शुरू हो गई है। ओमती पुलिस महिला से कड़ी पूछताछ कर रही है। टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव का कहना है कि कार से बरामद कारतूस के सिलसिले में महिला अभी तक संतोषजनक जबाब नहीं दे सकी है।

पुलिस के मुताबिक यह कार सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली थी। आगे पीछे कही भी नंबर प्लेट नहीं थी। सिविक सेंटर एरिया में कई लोगों से पूछताछ की गई लेकिन इसके मालिक का पता नहीं लग सका था। अब आरती यादव नाम जिस महिला ने इस कार पर अपना मालिकाना हक़ जताया है, उससे गहराई से पूछताछ की जा रही है। कार में कारतूस मिलने से मामले में नया मोड़ भी आ गया है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि जिंदा कारतूस कार में कहां से आए और खाली खोखे वाले कारतूस कहां इस्तेमाल हुए? पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications