Ladli Behna Yojana का आवेदन करने अंतिम २ दिन, जबलपुर में 3.60 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
मध्य प्रदेश के जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के लिए अब तक 3.60 लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं।

Ladli Behna Yojana: एमपी में शिवराज सरकार की बेहद महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने हितग्राहियों में जबत्दस्त उत्साह देखने को मिला। अब आवेदन दर्ज कराने सिर्फ दो इन बचे हैं। अंतिम दिन 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक होगा पंजीयन।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ लेने जिले में शुक्रवार को 10 हजार 266 महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन दर्ज कराये हैं । इन्हें मिलाकर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगाये जा रहे शिविरों के माध्यम से अभी तक 3 लाख 60 हजार 272 महिलाओं द्वारा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।
जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस चित्रांशु त्रिपाठी के मुताबिक मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शुक्रवार की शाम तक नगर निगम जबलपुर में 1 लाख 27 हजार 097, जनपद पंचायत शहपुरा में 33 हजार 901, जनपद पंचायत जबलपुर में 32 हजार 745, जनपद पंचायत मझौली में 31 हजार 827, जनपद पंचायत सिहोरा में 27 हजार 256, जनपद पंचायत पाटन में 27 हजार 204, जनपद पंचायत कुंडम में 24 हजार 943, जनपद पंचायत पनागर में 24 हजार 114, नगर पालिका सिहोरा में 7 हजार 331, नगर पालिका पनागर में 4 हजार 992, जबलपुर केंट में 4 हजार 320, नगर परिषद कटंगी में 3 हजार 465, नगर परिषद शहपुरा में 2 हजार 698, नगर परिषद पाटन में 2 हजार 493, नगर परिषद मझौली में 2 हजार 440, नगर परिषद बरेला में 2 हजार 362 तथा नगर परिषद भेड़ाघाट में 1 हजार 084 आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री की गई है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत शिविरों के माध्यम से पात्र महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगी। अंतिम दिन रविवार 30 अप्रैल को आवेदन ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications