Kamal Nath: मंदिरनुमा हनुमानजी वाले केक पर उठा सियासी बवंडर, दिल्ली तक बयानों की खिचड़ी

एमपी के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ को एडवांस में बर्थडे मनाना, वो भी हनुमानजी की तस्वीर वाले मंदिरनुमा केक काटने के साथ महंगा साबित हो रहा हैं। हैप्पी बर्थडे के ठीक 3 दिन पहले कमलनाथ के केक काटते हुए वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सियासी बवंडर उठने लगा। एमपी के महाकौशल से लेकर राजधानी दिल्ली तक बबाल मचा हैं। बीजेपी और कांग्रेस विरोधी दूसरे दल के नेताओं के बयानों की जमकर खिचड़ी पक रही है।

इस बार कमलनाथ हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेशन हो गया बैड !

इस बार कमलनाथ हैप्पी बर्थडे सेलिब्रेशन हो गया बैड !

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बार का अपना बर्थ डे सेलिब्रेशन शायद ही कभी भूल पाए। बर्थ डे से चार दिन पहले अपने गृह नगर छिंदवाड़ा पहुंचे नाथ को देखकर उनके समर्थकों की खुशियों का ठिकाना नहीं था। सभी ने सोचा था कि लंबे वक्त बाद वे अपने चहेते नेता को जन्मदिन पर खुशियों की नई बहार लाएंगे। लेकिन अतिउत्साह में एडवांस में बर्थडे केक कटिंग सियासी कोहराम में तब्दील होती जा रही हैं।

Recommended Video

    Kamal Nath: मंदिरनुमा हनुमानजी वाले केक पर उठा सियासी बवंडर, दिल्ली तक बयानों की खिचड़ी
    केक की बनावट को लेकर इसलिए मचा बबाल

    केक की बनावट को लेकर इसलिए मचा बबाल

    दरअसल जन्मदिन से ठीक 3 दिन पहले जब कमलनाथ छिंदवाड़ा स्थित अपने शिकारपुर बंगले पर थे, तो कुछ समर्थक हनुमानजी की फोटो लगा मंदिरनुमा केक लेकर पहुंच गए। जन्मदिन 18 नवंबर को है, लेकिन तीन लेयर के केक को देखकर कमलनाथ भी अपने आप को रोक नहीं पाए। केक की सबसे ऊपर हनुमानजी की फोटो और भगवा झंडा भी बना था। केक के रूप में जिसे कमलनाथ ने न सिर्फ काटा, बल्कि वहां मौजूद समर्थकों ने उसे खाकर जश्न भी मनाया।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया बबाल

    इस सेलिब्रेशन का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद सियासी बवंडर उठने लगा। छिंदवाड़ा से हुई भाजपा के बयानों की शुरुआत राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई। मप्र के मुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्रियों समेत बीजेपी के केन्द्रीय नेता भी कमलनाथ के केक पर तंज कस रहे है और तरह-तरह से कटाक्ष किए जा रहे है। कमलनाथ को धर्म विरोधी भी बताया जा रहा है।

    बीजेपी के इन लोगों की प्रतिक्रिया

    बीजेपी के इन लोगों की प्रतिक्रिया

    1. सीएम शिवराज- कांग्रेसियों का भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना ही नहीं है, यह बगुला भगत हैं। इनकी पार्टी कभी श्रीराम मंदिर का विरोध करती थी। अब केक पर हनुमान जी बनाए जा रहे हैं और फिर केक काट भी रहे हैं। यह सनातन परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान है, जिसको यह समाज स्वीकार नहीं करेगा।
    2. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा- सनातनी होने का दावा करने वाले चुनावी हिंदू कमलनाथ जी ने भगवान हनुमान जी की फोटो लगे मंदिर की प्रतिकृति वाले बर्थडे केक को काटकर हिंदू धर्म की आस्था पर कुठाराघात किया है। कमलनाथ जी का यह कृत्य मंदिरों को ध्वस्त करने वाले मोहम्मद गौरी और महमूद गजनवी की याद दिलाता है।
    3. मंत्री विश्वास सारंग- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी है। कांग्रेस को भगवान, हिंदुओं और मंदिरों का विरोध करने में आनंद प्राप्त होता है। जिस राजनीतिक दल की संस्कृति ही इटली वाली है, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। इन्होंने तो राम मंदिर तक का विरोध किया।
    केक लेकर पहुंची महिला ने मांगी माफी

    केक लेकर पहुंची महिला ने मांगी माफी

    हनुमान जी की फोटो वाले जिस केक को लेकर सियासी बवंडर उठा है, यह केक छिंदवाड़ा केकेएफ फाउंडेशन की कीर्ति सुधांशु लेकर पहुंची थी। इस मामले में कमलनाथ की प्रतिक्रिया के पहले कीर्ति ने माफी मांगी। बोली कि हम करने कुछ गए थे और हो कुछ गया। बीजेपी के हाथ लगे इस मुद्दे के लिए भी कीर्ति ने खुद को जिम्मेदार माना है। उनका कहना था कि हमारी भावना सही थी, गलती सिर्फ केक की बनावट की थी।

    धर्मगुरु भी दे रहे तीखी प्रतिक्रिया- बताया रावण

    धर्मगुरु भी दे रहे तीखी प्रतिक्रिया- बताया रावण

    कमलनाथ के केक को लेकर मचे बबाल पर हिन्दू धर्मगुरुओं ने तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त गौ-संबर्धन बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कमलनाथ की रावण से तुलना की है। उनका कहना है कि इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जा सकते है। बोले कि कमलनाथ की शिक्षा दीक्षा पाश्चात्य सभ्यता में हुई, इसलिए वह धर्म विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में भरोसा रखते है। महंत ने कमलनाथ से माफी मांगने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+