Jabalpur News: 'जन-जन तक जनदर्शन', जबलपुर में लाड़ले भाई सीएम के स्वागत में उमड़ा जन-सैलाब,कुंभ मेले जैसी भीड़

Jabalpur News: एमपी के जबलपुर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जन-दर्शन कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान सीएम के स्वागत में ऐसा जन-सैलाब उमड़ा, जैसे कुंभ के मेले की भीड़ हो। स्वागत मंचों से शिवराज का अभूतपूर्व स्वागत हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी दौरान जिस भी मार्ग से 'जन-दर्शन' का काफिला गुजरा, लोग देखते ही रह गए। सीएम आम लोगों के बीच जनता का आशीर्वाद लेते दिखे। साथ ही सरकार पर भरोसा जताने वाली जनता का आभार भी जताया।

Jandarshan-crowd-gathered in-Jabalpur-to-welcome-CM

जनदर्शन के पूरे मार्ग में लगातार होती पुष्पवर्षा और भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के घोष के बीच मुख्यमंत्री चौहान का जन दर्शन रथ अपार जन समूह के साथ आगे बढ़ता रहा। जनदर्शन में लोग घरों की छतों, स्वागत मंचों से उत्‍साह पूर्वक निरंतर पुष्पवर्षा करते रहे। लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और "धन्यवाद भैय्या" लिखी तख्तियां लहराकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। बीच रास्ते में सीएम ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार 'आपकी सरकार' हैं। जनता हमारा परिवार हैं। सरकारी योजनाओं के प्रति जागृत करने की जिम्मेदारी हर किसी की हैं। इसी उद्देश्य से जन-दर्शन कार्यक्रम भी रखा गया हैं। आम लोगों की समस्याएं भी सुनी जा सकें।

जन दर्शन के दौरान जन समूह ने उत्साहवर्धक नारों- ढोल-नागाड़ों और नृत्य से अपनी भावनाएं प्रकट कीं। काफिला लगभग 6 किलोमीटर यात्रा कर शहर के शहीद स्‍मारक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सु-राज कॉलोनी योजना सम्मेलन में भाग लेने पहुंचा। मुख्यमंत्री चौहान की झलक पाने और उनसे हाथ मिलाने के लिए सभी आतुर थे। मुख्यमंत्री के स्वागत में जन-जन ने उत्साहवर्धक नारों, ढोल नगाड़ों, नृत्य से अपनी भावनाएं और और उनके जबलपुर आगमन पर अपनी प्रसन्नता प्रकट की। मुख्यमंत्री चौहान ने भी हाथ मिलाकर, हाथ जोड़कर, पुष्प वर्षा कर जन सैलाब का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम ने यात्रा में लोगों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र प्राप्त किए और विकास-जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर होने का आव्हान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+