Jabalpur News: ऑस्ट्रेलिया में कबाड़ी का बेटा उड़ाता था हवाई जहाज, अब बन गया लड़की की इज्जत का लुटेरा
(Jabalpur News) मोहम्मद फहीम खान नाम का शख्स कभी ऑस्ट्रेलिया में पायलट था। वहां उसने नौकरी करते हुए हवाई जहाज भी उड़ाई। कबाड़ी का बेटा होते हुए उसकी तरक्की के रिश्तेदारों में खूब तारीफों के पुल बंधते थे, लेकिन फहीम को जानने वाले को यह नहीं पता था कि वह एक लड़की की इज्जत लूट चुका लुटेरा है। इसका खुलासा तब हुआ जब मप्र की जबलपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पीड़िता ने फहीम पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

ऑस्ट्रेलिया में करता था पायलट की नौकरी
मोहम्मद फहीम खान, जबलपुर के कबाड़ी शमीम खान का बेटा है। शमीम का बड़ा कारोबार है। पढ़ लिखकर वह पायलट बना और कुछ साल पहले उसकी ऑस्ट्रेलिया में नौकरी भी लग गई। उसने काफी वक्त विदेश में बिताया और नौकरी करता रहा। इस दौरान घर वालों और रिश्तेदारों के बीच उसकी शोहरत सातवें आसमान को छूती रही। फहीम दोस्त भी उसे नेक दिल बेहद काबिल इंसान मानने लगे थे।

विदेश से वापस जबलपुर लौटा
करार के तहत नौकरी करने के बाद फहीम कुछ समय पहले विदेश से वापस जबलपुर लौट आया। इस दौरान भी उसकी शोहरत में कोई कमी नहीं थी। वह इंडिया में प्राइवेट कंपनियों में जॉब की तलाश करता था। साथ ही अपने पिता के कारोबार में भी हाथ बंटाने लगा था। उसने एक सीमेंट कंपनी की डीलरशिप भी ले ले ली थी। वह अपनी ख्वाहिशों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर नजर आया।

जब लड़की ने सुसाइड की कोशिश तो आया यूटर्न
इसी बीच पिछले दिनों जबलपुर के गढ़ा इलाके में रहने वाली एक युवती ने कीटनाशक फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर जब उसके परिवार वालों ने युवती अस्पताल में भर्ती कराया तो हवाई जहाज उड़ाने वाला फहीम का असली चेहरा सभी के सामने आ गया। जानलेवा कदम उठाने की वजह बताते हुए पीड़िता ने फहीम पर दुष्कर्म के आरोप लगाए। पुलिस को उसने बताया कि फहीम अपने पिता का रसूख दिखाकर उसके साथ पिछले चार साल से फिजिकल रिलेशन बनाता रहा।

मर्डर करवाने की दी धमकी
पुलिस में पीड़ित युवती ने बताया है कि शादी करने की बात कहकर 4 सालों से शारीरिक शोषण करने वाले फहीम का जब उसने विरोध किया तो वह कई तरह की धमकियां भी देने लगा। पुलिस के मुताबिक उसने लड़की की हत्या करवाने की धमकी भी दी और कहा कि उसका पिता बड़ा अपराधी है और कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस डर की वजह से वह अभी तक पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

दिल्ली सरकार के मिस्ड कॉल से आया था चर्चा में
पिछले दिनों दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी योजना के मिस्ड कॉल को लेकर फहीम चर्चा में आया था। दरअसल दिल्ली सरकार द्वारा जनता के लिए जो नंबर जारी किया था, वह फहीम के मोबाइल नंबर से मिलता जुलता था। एक डिजिट आगे-पीछे था। इस वजह से दिल्ली के लोग उसके नंबर को डायल कर देते थे। लेकिन अब गंभीर आरोपों में फहीम की कलई खुल गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications