Jabalpur के वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस पर महाभारत ! BJP विधायक अजय विश्नोई का संस्कृति मंत्री पर फूटा गुस्सा

MP के जबलपुर में सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस हो रही है। लेकिन आयोजन में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के न पहुंचने से बीजेपी विधायक और आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय विश्नोई भड़क गए हैं।

jabalpur

Jabalpur World Ramayana Conference:एमपी के जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस आयोजित है, जिसमें 15 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। लेकिन सरकार के जिस संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है, उसकी मंत्री उषा ठाकुर न पहुंचने से नया बखेड़ा शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ कर दिया है। विन्श्नोई ने ट्वीट के जरिए अपना दर्द बयां किया।

कभी बीजेपी सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे जबलपुर से वर्तमान बीजेपी विधायक अजय विश्नोई की अपनी सरकार के प्रति नाराजगी कम नहीं हो रही। अब एमपी के जबलपुर में आयोजित वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में सरकार की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के न पहुंचने पर विश्नोई का गुस्सा फूटा है। उन्होंने न सिर्फ मंत्री उषा ठाकुर बल्कि सीएम शिवराज सिंह को भी टैग करते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि-

जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन है। MP का संस्कृति मंत्रालय इसका सहयोगी है। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर उद्घाटन में आना था, वे नहीं आई। ठीक भी है, जब सभी संस्कृति इंदौर व मालवा में उपलब्ध है, तो गोंडवाना और महाकौशल की संस्कृति की परवाह क्यों की जाए।

jabalpur

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री और विधायक अजय विश्नोई इस आयोजन समिति के अध्यक्ष भी है। दुनिया के 15 देशों के प्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल हुए हैं। वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस पर विश्नोई के इस ट्वीट के बाद महाभारत छिड़ गई है। यूजर बोले कि जबलपुर के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार किसी से छिपा नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'राम नाम जपना महाकौशल का माल अपना, फिर मालवा का विकास है सपना'। इसी तरह एक व्यक्ति ने यह लिखा कि दर्द दर्द होता, दवाई मिल जाए तो बेहतर है। फिलहाल मंत्री उषा ठाकुर की तरफ से विश्नोई के ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इस मुद्दे पर अब कांग्रेस को चुटकी लेने का मौका जरुर मिल गया है।

Recommended Video

    MP Minister Usha Thakur के साथ सेल्फी लेने के लिए देने होंगे 100 रुपये | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+