Jabalpur News: जबलपुर के सदर इलाके में दर्दनाक हादसा, कच्चे मकान की दीवार गिरने से 1 महिला मौत, 2 बच्चे घायल

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों पहले हुई लगातार बारिश के कारण अब कच्चे और जर्जर मकान खतरे से खाली नहीं। जबलपुर के सदर इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। एक घर की दीवार गिरने से उसमें रह रहे परिवार में दो बच्चों समेत एक महिला चपेट में आ गई।

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे मलबे में दबने से बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें फ़ौरन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। दोनों बच्चों को हाथ-पैर और सिर में चोटें पहुंची हैं।

एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि घटना शहर के सदर क्षेत्र में इंडियन काफी के पीछे हुई। जिस मकान में हादसा हुआ, वह कच्चा था। बारिश के पहले उस मकान को प्रशासन द्वारा चिन्हित भी किया था, कि घर में रहना खतरनाक साबित हो सकता हैं। परिवार से घर खाली करने की बात भी कही थी।

jabalpur-Woman-killed-due-to-wall-collapse

इस हादसे की सूचना लगते ही मौके पर प्रशासन पहुंच गया था। जहां मलबे में महिला समेत दो बच्चे दबे हुए थे। जिन्हें जब तक निकाला गया तो महिला की सांसे थम चुकी थी। घटना की खबर लगते ही केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी भी पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुःख जताया और पीड़ित परिवार को प्रशासन से उचित मदद दिलाने का भरोसा दिया।

उधर निजी अस्पताल में भर्ती मृतक महिला के दोनों बच्चों का उचित इलाज का प्रशासन द्वारा प्रबंध किया गया हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जब यह घटना हुई उस वक्त घर में कोई पुरुष नहीं था। महिला मेहनत-मजदूरी कर अपने घर का गुजर बसर करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+