Jabalpur को न्यू ग्रीन फील्ड सिटी सिलेक्ट करने डिमांड, सांसद राकेश सिंह ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप से की भेंट
एमपी के जबलपुर को न्यू ग्रीन फील्ड सिटी में चयन करने की बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने मांग की है। इस सिलसिले में उन्होंने केन्द्रीय आवास शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी से मुलाकात की।

Jabalpur to be selected as New Green Field City:एमपी का जबलपुर विकास की कई संभावनाओं से परिपूर्ण है। इस क्षेत्र को न्यू ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में चयनित किये जाने के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी से बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने दिल्ली में मुलाकात की। साथ ही एक मांग पत्र भी सौंपा। सांसद पूरी को बताया कि जबलपुर अपनी विशिष्टताओ और अपेक्षित संशाधनों की समृद्धता के कारण ग्रीन फील्ड सिटी के मापदंडों को पूरा करता है। साथ ही महाकौशल क्षेत्र के विकास के लिए इसे ग्रीन फील्ड सिटी बनाया जाना आवश्यक है।

जबलपुर को ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में चयनित किये जाने हेतु तय किये प्रस्ताव में नगर निगम सीमा के अंदर 332 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। प्रस्तावित स्थल नमामि नर्मदे प्रोजेक्ट के समीप स्थित है, साथ ही यहां विधुत और जल की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। सांसद ने बताया यहां से ही मप्र की सबसे बड़ी रिंग रोड गुजरेगी जो प्रस्तावित स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के समीप होने के साथ ही ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन से 3 किमी और डुमना एयरपोर्ट से 14 किमी की दूरी पर स्थित है। टेक्सटाइल उद्योग, कुशल श्रमिक और मध्य भारत में रेडीमेड गारमेंट का हब बनने की जरूरतों को पूरा करेगा। यहां पहले से ही रेडीमेड गारमेंट्स की 257 इकाइयां है, जिनमे लगभग 5 हजार लोगो को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। यदि ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में इसका विकास होगा तो लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही निवेशक भी यहाँ आएंगे।

सांसद का कहना है कि जबलपुर लगभग देश के मध्य में स्थित है। इसी 200 किमी की परिधि में चार नेशनल पार्क जिनमे कान्हा, पेंच, बांधवगढ और मुकुन्दपुर है। साथ ही इसके पास ही खजुराओ, पचमढ़ी, अमरकंटक, चित्रकूट जैसे पर्यटन स्थल और विश्व प्रसिद्ध वाटर फॉल भेड़ाघाट भी जबलपुर में स्थित है। जिससे ग्रीन फील्ड सिटी की संकल्पना के सभी उद्देश्य पूरे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications