Jabalpur News: रिटायर्ड फौजियों के हवाले रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी की सुरक्षा, संभाले नहीं संभल रहे छात्र गुट
एमपी के के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अब सुरक्षा की कमान रिटायर्ड फौजियों के कंधो पर होगी। प्रबंधन ने बीते कुछ महीनों में हुई गंभीर घटनाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया हैं।

Jabalpur Rani Durgavati University: मध्य प्रदेश के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की सुरक्षा अब रिटायर्ड फौजियों के कंधो पर होगी। प्रबंधन द्वारा एक मार्च से इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। दरअसल बीते कुछ महीनों से यह यूनिवर्सिटी और इसके हॉस्टल गुंडा तत्वों का अड्डा बन गई। छात्र गुटों का भी तांडव देखने को मिलता हैं। परिसर के नजदीक कैंटीन में भी बमबाजी हुई थी। बढ़ते ऐसे मामले पुलिस से भी संभाले नहीं नहीं संभल रहे। नए इंतजामों को लेकर लोग अब कह रहे है कि ये यूनिवर्सिटी सरहद से कम नहीं है।

जबलपुर की RDU में आए दिन मच रहे बवाल और मारपीट की घटनाओं पर प्रबंधन चारों तरफ से घिरा हुआ है। जिसका तोड़ अब रिटायर्ड फौजियों की तैनाती के रूप में निकाला जा रहा हैं। अजब-गजब फैसले लेने में माहिर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रबंधन यहां की सुरक्षा में एक मार्च से रिटायर्ड फौजियों को तैनात करेगा। सुरक्षा सँभालने वाले उन फौजियों के हाथों में बंदूक या बेंत क्या रहेगा, अभी यह स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन कुलपति कपिल देव मिश्रा का कहना है कि यहां का माहौल सुधारने अब कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। विभिन्न संकायों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब आई कार्ड जारी किए जाएंगे। यही कोशिश हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी होगी।

प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब उत्पाती गुंडा प्रवृत्ति के तत्त्वों को बख्शा नहीं जाएगा। क्योकि लगातार यहां मारपीट, तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों कैंपस से लगी कैंटीन में अज्ञात बदमाशों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया था। उससे पहले हॉस्टल के दो गुटों में खूनी संघर्ष भी हो चुका हैं। बिना किसी काम के बाहरी लोगों का यूनिवर्सिटी में प्रवेश वर्जित रहेगा। इधर लंबे समय से विश्वविद्यालय की सुरक्षा की मांग उठाने वाले ABVP के महानगर मंत्री माखन शर्मा ने कहा कि अब ऐसा लगने लगा है जैसे यह यूनिवर्सिटी सरहद का हिस्सा हो। ये विडंबना है कि प्राइवेट सिक्यूरिटी गार्ड और पुलिस से यहां की स्थितियां नहीं संभल रही। फौजियों को तैनात किया जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications