Jabalpur RDU रजिस्ट्रार धमकीकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी 1 हॉस्टलर्स स्टूडेंट अरेस्ट, 3 छात्र निष्काषित
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के धमकीबाज हॉस्टलर्स स्टूडेंट्स के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कड़ा एक्शन किया हैं। FIR के बाद एक छात्र पुलिस ने अरेस्ट किया तो वही प्रशासन ने 3 छात्रों को निष्काषित कर दिया हैं।

jabalpur rani durgavati university: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव दीपेश मिश्रा को हॉस्टलर्स स्टूडेंट्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद कर्मचारी संगठन भी लामबंद हो गए और काम बंद रखते हुए छात्रों पर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है।

धमकीकांड के अगले दिन पुलिस ने देवेन्द्र छात्रावास में धावा बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी छात्रों की पहचान की गई। जिसमें एक छात्र सोमदत्त यादव को अरेस्ट कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही हैं।

Recommended Video
कुलसचिव दीपेश मिश्रा ने बताया कि जब वह अपने कार्यालय में परीक्षा संबंधी गोपनीय कार्य कर रहे थे, उसी दौरान यूनिवर्सिटी के देवेन्द्र छात्रावास के कुछ छात्र आ धमके। अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए कुलसचिव ने बाद में मुलाकात की बात कही तो छात्र भड़क गए। गाली-गलौच करते हुए सोमदत्त यादव, सुरेन्द्र कुशवाहा और अभिनव तिवारी हंगामा करने लगे। कुलसचिव ने छात्रों पर जान से मारने की धमकी का आरोप भी लगाया। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई।

पुलिस में केस दर्ज होने के अगले दिन धमकीबाज छात्रों 10 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसके आधार पर आरोपी छात्रों को पकड़ने जब पुलिस हॉस्टल पहुंची तो वहां भी छात्रों का एक गुट पुलिस कर्मियों से उलझने की कोशिश करने लगा। एक आरोपी छात्र तो मौके से पकड़ा गया, जबकि अन्य छात्र फरार है. जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं। इधर विश्वविद्यालय में आए दिन हो रही इन घटनाओं के खिलाफ कर्मचारी संगठन ने मोर्चा खोल दिया। घटना के अगले दिन सभी ने काम बंद रखा। शैक्षणिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रेम पुरोहित ने कहा कि अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं हैं। हर बार ऐसी घटनाओं के बाद आरोपियों को बख्श दिया जाता हैं।

कर्मचारी संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि अपराधिक प्रवृति के कई स्टूडेंट बाहरी तत्वों के साथ हॉस्टल में कब्ज़ा जमाए बैठे। एक गैंग के तौर पर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हैं। कुछ महीने पहले यूनिवर्सिटी कैम्पस से लगी कैंटीन में बमकांड को भी अंजाम दिया गया था। काफी हंगामे के के बाद कर्मचारी संगठन की मांग पर देर शाम प्रबंधन ने एक और बड़ा फैसला लिया।आरोपी सुरेन्द्र कुशवाहा समेत तीन छात्रों को हॉस्टल से निष्काषित करने के आदेश जारी कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications