Jabalpur News: यूनिवर्सिटी कैंटीन में बमबाजी, RDVV में नकाबपोश बदमाशों की वारदात, स्टूडेंट्स में मची भगदड़

एमपी में जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बदमाशों ने दिन-दहाड़े बमबाजी कर दी। यूनिवर्सिटी की केन्टीन में हुई इस वारदात से भगदड़ मच गई। पुलिस जांच में जुट गई हैं।

jabalpur

Jabalpur Rani Durgavati Vishwavidyalaya: एमपी के जबलपुर रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में नकाबपोश बदमाशों में जमकर कहर ढाया। विश्वविद्यालय की कैंटीन के सामने पहुंचे बदमाशों ने बमबाजी कर दी। जिससे वहां मौजूद स्टूडेंट्स में अफरा-तफरी मच गई। हमलावार बाइक पर सवार होकर आए थे। ये गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घटना से दहशत का माहौल व्याप्त है। इस मामले में वारदात के Live CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई हैं।

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की केन्टीन में उस वक्त भगदड़ की स्थिति बन गई, जब बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने देसी बमों से हमला कर दिया। बम के धमाकों से क्षेत्र में दहशत मच गई और फ़ौरन मामले की खबर पुलिस को की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश कौरव ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में आशुतोष दुबे की कैंटीन में घटना हुई है। हमलावार बदमाश नकाब से अपना चेहरा ढके हुए थे, इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। केन्टीन में लगे CCTV में लाइव घटना कैद हुई है। जिसके वीडियो के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा हैं। दो बदमाशों में एक आरोपी बाइक पर पीछे सवार था, जो थैले में बम रखा हुआ था।

jabalpur abvp

पुलिस ने इस मामले में जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि केन्टीन संचालक का कुछ दिनों पहले हॉस्टल के कुछ छात्रों से विवाद भी हुआ था। उन छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल अभी तक आरोपियों की तलाश जारी हैं। यूनिवर्सिटी में माहौल दहशतजदा है। कर्मचारी संगठनों ने इस मामले के बाद कैंपस में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की हैं। वहीं ABVP छात्र संगठन के महानगर मंत्री माखन शर्मा ने भी विश्वविद्यालय में गुंडा तत्वों की घुसपैठ पर सवाल उठाए हैं। शर्मा का कहना है कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कई अनाधिकृत छात्र भी रह रहे है, इस बारे में कई मर्तबा प्रबंधन को शिकायत की गई। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बमबाजी की यह घटना उसी लापरवाही का नतीजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+