Jabalpur News: बिजली मीटरों में क्यूआर कोड लगाए कि वसूली करें, विभाग के 15 दिन के टारगेट से परेशान कर्मचारी
(Jabalpur news) पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी के नए फरमान से बिजली विभाग का अमला सभी काम छोड़कर उपभोक्ताओं के घरों की तरफ दौड़ रहा है। दरअसल बिजली कंपनी ने एक पखवाड़े के भीतर सभी उपभोक्ताओं के बिजली मीटर में क्यूआर कोड लगाने का टार्गेट रखा है। ताकि हाईटेक ढंग से बिजली बिल जारी हो सकें। वहीं मैदानी अमले के सामने यह भी अड़चन है कि वह यह काम करें या फिर बिजली बिलों की वसूली?

प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में बिजली मीटर में क्यूआर कोड लगाए जाने का कई महीनों पहले फैसला लिया गया था। जिसकी व्यापक तैयारियां की गई थी। लेकिन जबलपुर में सुस्त चाल ने बिजली विभाग के अमले को अब परेशानी में डाल दिया है। दरअसल ) पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ने फरमान जारी किया है कि शहरी उपभोक्ताओं के मीटर में 15 दिनों के भीतर क्यूआर लगाने की कार्रवाई पूरी की जाए। जबलपुर शहरी क्षेत्र में 3.65 लाख उपभोक्ता है, वही बिजली विभाग के पास मैदानी अमले की पहले से ही किल्लत है। ऊपर से बिजली बिलों की वसूली और अन्य शिकायतों का बोझ भी है। कर्मचारियों को समझ ही नहीं आ रहा कि वे इस टार्गेट को किस तरह पूरा करें।

दक्षता एप जारी करेगा सही बिल
दरअसल कई बार बिजली उपभोताओं की शिकायत रहती थी, कि उनके घर में बिजली की जो खपत हो रही है, उससे ज्यादा रीडिंग दर्शाकर बिल भेजे रहे है। कई बार विवाद की स्थितियां भी बनती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के मीटर क्यूआर कोड से लैस करने का फैसला लिया। दक्षता एप तैयार किया गया है। जिसमें क्यूआर कोड स्कैन करते ही उस महीने की रीडिंग दर्ज हो जाएगी। उसी के आधार पर ऑन स्पॉट बिजली के बिल जारी हो जाएंगे। इससे समय की बचत होने के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों में कमी आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications