Jabalpur News: जबलपुर में पुलिस के सामने मच गई हेलमेट की लूट, समाज सेवी संस्था बोली इनसे भगवान बचाए
(Jabalpur News) मप्र के जबलपुर में पुलिस के सामने हेलमेट लूट रही भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। एक सामाजिक संस्था के जरिए पुलिस शहर के एक चौराहे पर वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट बांट रही। जिसे देख इतनी भीड़ इकठ्ठा हो गई कि लोग कार्टून में रखने हेलमेट लूटने लगे। क्या बच्चे, बूढ़े और जवान..पुलिस के सामने भीड़ हेलमेट के ढेर पर टूट पड़ी। थोड़ी देर में सारे हेलमेट गायब हो गए और निशुल्क बांटने आई संस्था के अरमानों पर पानी फिर गया।

मुफ्त का चंदन घिस मेरे नंदन
मप्र में इन दिनों दुपहिया वाहन चालकों को हर हाल में हेमलेट पहनाने पुलिस विभाग कोशिश कर रही है। दीपावली के बाद एक बार फिर बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ तूफानी ढंग से जगह-जगह चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच कई संस्थाएं मुफ्त में हेलमेट बांट रही है। देखा सीखी में लगी सस्थाएं मीडिया की सुर्खियां भी बनना चाह रही है, ताकि उनकी समाज सेवा जनता को पता चल सकें। मुफ्त में हेलमेट बांटने वालों को एसपी साब का बड़े मुश्किल से वक्त मिल पा रहा है।
Recommended Video

सब कम छोड़कर हेलमेट लूटने पहुंचे लोग
दरअसल दुपहिया वाहन चालको को उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। लोगों में जागरूकता लाने और हेलमेट का उपयोगिता साबित करने कुछ संस्थाएं मुफ्त में हेलमेट बांटने में जुटी हैं। शहर के एक चौराहे पर मुफ्त में हेलमेट बंटने की खबर लोगों को लगी, तो वह सब काम छोड़कर पहली फुर्सत में हेलमेट बंटने के आधा घंटे पहले पहुंच गए। सभी को हेलमेट भरे कार्टून आने का इन्तजार था।

जब पुलिस के सामने लुटने लगे हेलमेट
जिस संस्था के जरिए सीमित संख्या में निशुल्क हेलमेट वितरण का आयोजन किया था, उसके कर्ताधर्ता भी पुलिस के सामने ये लूट देख हैरान रह गए। एसपी के हाथों मुफ्त हेलमेट वितरण शुरू ही हुआ कि थोड़ी देर में भीड़ का जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते हेलमेट के इंतजार में पहले से खड़ी भीड़ कार्टून भरे हेलमेट की तरफ पहुंच गई। हेलमेट की इस लूट में महिलाएं भी शामिल थी। रास्ते से गुजर रहे पुलिस कर्मी तक हेलमेट के लिए टूट पड़े।

जब तक दिखाई सख्ती तब तक हेलमेट के कार्टून खाली
हेलमेट लूटने वाली भीड़ पर जब तक सख्ती दिखाती तब तक खाली कार्टून ही बचे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग तो ऐसे भी दिखे जो चार-चार हेलमेट ले भागे। लोगों और पुलिस के बीच झूमाझटकी जैसी स्थिति तक निर्मित हुई। बाद में पुलिस ने अनाउंस किया उसके बाद भी लोग नहीं माने। बाद में जब तक सख्ती दिखाई तो तब तक हेलमेट के कार्टून खाली हो चुके थे।

ऐसे लुटेरों के लिए नहीं करना समाज सेवा !
जिस संस्था के द्वारा पुलिस के माध्यम से निशुल्क हेलमेट वितरण का आयोजन रखा गया, उनके अरमानों पर पानी फिर गया। संस्था के लोगों ने कहा है कि ऐसे हेलमेट बांटने से क्या मतलब, जहां लोग अनुसशासन में न रहे। संस्था के लोगों ने भी कसम खा ली अब वे ऐसी समाज सेवा करने का संकल्प नहीं लेंगे जहां किसी सामान की लूट जैसी स्थिति बन जाए।












Click it and Unblock the Notifications