Jabalpur News: स्मृति ईरानी ने बताया 'लक्ष्मी और कमल' का कनेक्शन, जबलपुर में 'कांग्रेस के हाथ' की बताई ये बात
Jabalpur News: विधानसभा सिहोरा,जबलपुर के भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े के समर्थन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा विशाल जनसभा को संबोधित किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के घमंडियों ने उनकी सरकार रहते हुए हमेशा प्रभु राम के अस्तित्व को नकारने वाले तथ्य पेश करें,यहां तक की न्यायालय में भी दस्तावेज पेश कर कहा कि राम काल्पनिक है।वहीं हमने धर्म के लिए धैर्य धारण कर तथ्यों के साथ संघर्ष किया और आज परिणाम आप सबके सामने है, 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का लोकार्पण होने जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी सदैव आस्था के साथ विकास की पक्षधर रही है। आज देश से लेकर आपके प्रदेश तक विकास कार्यों की निरंतरता है और आमजन को सीधे लाभान्वित करने कि योजनाएं क्रियान्वित है। जिनसे आम जनमानस का जीवन स्तर खुशहाल हुआ है।इसी विकास की निरंतरता को बनाए रखने आप सबको पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार चुनना है।जिसके लिए आगामी 17 तारीख को कमल का बटन दबाना है भाजपा की बहुमत की सरकार बनाना है।
आप सभी ने दीपावली पर पूजन किया है तो आप सभी को यह बात मालूम होगी की मॉं लक्ष्मी कमल पर विराजती है,आप सब भी कमल का साथ दें और मॉं लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें। स्मृति ने इस बार भी बीजेपी सरकार के बनने का दावा किया.












Click it and Unblock the Notifications