Jabalpur news: अब नहीं होगा पुलिस थानों का सीमा विवाद, 15 जनवरी तक व्यवस्थित करने CM Mohan Yadav के निर्देश
Jabalpur news: मध्य प्रदेश में कई मर्तबा कानून व्यवस्था के मामले में थानों का सीमा विवाद सामने आता रहा हैं। लेकिन अब डॉ. मोहन यादव की सरकार के राज में इस समस्या को झटपट सुलझाने का प्लान बना लिया गया हैं।
प्रशासनिक वैधानिक स्तर पर थानों की सीमा निर्धारण करने सीएम मोहन यादव ने जबलपुर में निर्देश भी जारी किए। इसकी मियाद 15 जनवरी तक निर्धारित की हैं। सीएम ने कहा है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसडीएम स्तर पर इसका ठोस निर्णय लें।

दरअसल इस सिलसिले में मोहन यादव ने उस वक्त सख्त निर्देश जारी किए, जब जबलपुर नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित थी। गृह विभाग मोहन यादव ने अपने जिम्मे ही रखा हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में किसी भी कीमत में लॉ एंड ऑर्डर से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
इधर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कानून की दृष्टि से प्रदेश के किसी भी जिले में थानों की सीमा निर्धारित होना जरुरी हैं। नए सिरे से उठाए जा रहे इन कदमों से अपराध निराकरण में मदद मिलेगी। शिकायतों के लिए आम जनता को भटकना नहीं पड़ेगा। कई दफा अपराध के मामले थानों की सीमा विवाद में उलझ जाते थे। जानकारी के अभाव इस दौरान लोग तय नहीं कर पाते थे कि उन्हें अपनी शिकायत किस थाने में शिकायत दर्ज करना है? लेकिन बहुत जल्द इससे निजात मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications