Jabalpur news: ‘राकेश सिंह को जिता दीजिए..’, MP को बेस्ट बना देंगे, जबलपुर में बोले अमित शाह
Jabalpur news: केंद्रीय नेतृत्व ने 2023 का विधानसभाचुनाव लड़ने के लिए तय करके राकेश सिंह को भेजा है और आपके एक वोट देने से दो काम होंगे आप 17 नवम्बर को राकेश जी को वोट देंगे, उससे मप्र में भाजपा की सरकार बनेगी दूसरी और 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा केंद्र में सरकार भाजपा की बनेगी।
मैं राकेश सिंह की क्षमता को जानता हूँ, आप राकेश सिंह को जिता दो, हम जबलपुर को विकास के रास्ते पर कही से कही पहुंचा देंगे, और बेमिसाल मप्र को देश मे बेस्ट मप्र बनाने का कार्य हम करेंगे यह बात केंद्रीय गृह एवँ सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने जबलपुर आगमन पर पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए बड्डा दद्दा ग्राउंड में कही।
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा जबलपुर देश की स्वतंत्रता और सम्मान का बड़ा केंद्र रहा है। जहां रानी दुर्गावती ने मुगलों से और राजा शंकरशाह और रघुनाथ शाह जैसे वीर सपूतों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, ऐसी वीरों की पवित्र भूमि को नमन करता हूँ जबलपुर नर्मदा की भूमि है और नर्मदा केवल नदी नही है बल्कि यह मप्र, महाराष्ट्र और गुजरात तीनो प्रदेश की जीवनदायिनी है। हम गुजरात वाले तो नर्मदा के बिना जीवन सोच भी नही सकते।

पिसनहारी मढ़िया में 11 दिन रहा हूं मैं
शाह ने कहा जबलपुर वालो आपको शायद पता नही होगा, मैं अपनी युवा अवस्था मे जबलपुर में 11 दिन तक मे पिसनहारी मढ़िया की धर्मशाला में रहा हूं और यहाँ रहकर रिसर्च किया है।
मप्र में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार
अमित शाह ने दावा किया कि जहाँ एक ओर परिवारवादी भृष्टाचारी कांग्रेस है जिसका केवल और केवल लक्ष्य अपने बेटा बेटियों का भविष्य बनाना है और दूसरी ओर 9 वर्ष में भारत को समृद्धशाली, शक्तिशाली और शांति का देश बनाने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी है। मैं चुनाव प्रचार में चंबल, ग्वालियर, सागर, भोपाल गया मैंने हर जगह भाजपा की लहर देखी है और तय है 3 दिसम्बर को प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है।
मप्र की जनता मनाएगी तीन दीवाली
शाह ने कहा अभी हमारा सबसे बड़ा पर्व दीपावली निकला है और मप्र में इस बार तो तीन बार दीवाली होगी, पहली आपने मना ली, दूसरी दीवाली 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने के बाद मनाएंगे और तीसरी दीवाली 22 जनवरी को अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर में प्रभु रामलला की स्थापना के साथ मनाएंगे।
70 साल से कांग्रेस पार्टी राममंदिर को लटका, रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी और 550 वर्ष पहले राममंदिर टूटने के बाद भी 70 साल तक कांग्रेस ने रामलला को टेंट में बिठाए रखा। आपने दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई, मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बने, और उनने राममंदिर का भूमिपूजन किया और 22 जनवरी को प्रधानमंत्री जी राममंदिर का लोकार्पण करेंगे जिसमे प्रभु विराजमान होंगे।
उन्होंने कहा राहुल बाबा ने मुझे बहुत ताने लगाए, मै 2014 से 2019 तक पार्टी का अध्यक्ष था मुझसे पूछते थे मंदिर वही बनायेंगे पर तिथि नही बताएंगे, मैं राहुल बाबा को संस्कारधानी से बताना चाहता हूं कि आने वाली 22 जनवरी को राममंदिर का में भगवान विराजित होंगे।
मप्र में भाजपा की सरकार बनने जनता को भेजेंगे अयोध्या
उन्होंने कहा कांग्रेस के लोगो ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया और हमारे मोदी जी ने न केवल अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया उसके साथ ही हमारी सरकार ने बाबा महाकाल का लोक बनाया, केदारनाथ और बद्रीनाथ का पुनरुद्धार किया, सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है और इसके साथ विंध्यवासिनी मन्दिर बनाने की शुरुआत भी कर दी है। मोदी जी ने हमेशा भारतीय संस्कृति का सम्मान करने का काम किया है।
परिवारवाद से ग्रसित कांग्रेस को अपने बेटों की चिंता
परिवारवादी पार्टी पाँच पाँच पीढ़ी से कांग्रेस पार्टी को अपना गढ़ बनाये हुए है एक गाँधी परिवार और दिग्विजय बँटाधर और कमलनाथ की जोड़ी मध्यप्रदेश का भला नही कर सकती। कमलनाथ को अपने बेटे नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनना है ,दिग्विजय को अपने बेटे जयवर्धन को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया जी को राहुल बाबा को देश का प्रधानमंत्री बनना है। ये नजे आपका भला कर सकते है, न जबलपुर का विकास कर सकते है, न ये माँ नर्मदा के घाट सुंदर बना सकते है, न ये जबलपुर में मेट्रो ला सकते है, ये विकास का का कभी नही कर सकते।
उन्होंने कहा कमलनाथ को मौका मिला था 10 साल तक मप्र में बंटाढार के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी क्या किया 10 साल, मप्र को बीमारू राज्य बनाकर रख दिया और 2003 से आज तक भाजपा ने बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया।
शाह ने जबलपुर पश्चिम की जनता से अपील करते हुए कहा 17 नवम्बर को कमल की बटन दबाए पश्चिम में राकेश सिंह को विजय बनाकर मप्र में भाजपा की सरकार और 2024 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाये।












Click it and Unblock the Notifications