Jabalpur में नर्मदा की आस्था पर ठहाके लगाता ‘अंधविश्वास’!, पानी पर महिला के चलने का Video Viral कर शरारत

एमपी के जबलपुर में नर्मदा नदी में महिला के चंद सेकंड के एक वीडियो ने कोहराम मचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए कुछ लोगों ने दावा किया कि महिला नर्मदा का अवतार है और पानी पर चल रही है।

jabalpur

Jabalpur Narmada river woman walking on water: मध्य प्रदेश के जबलपुर के पवित्र नर्मदा के घाटों पर अंधविश्वास की बाढ़ आ गई। एक वीडियो के जरिए खबर फैली की कोई बूढ़ी काकी नर्मदा नदी में चल रही है। फिर क्या था, विज्ञान को चुनौती देते हुए अंध भक्तों के बजते ढोल की आवाज गूंजने लगी।

narmada river

Recommended Video

    नाव-जहाज तो नहीं, फिर नर्मदा नदी में कैसे चलने लगी ये महिला?आस्था पर ठहाके लगाता ‘अंधविश्वास’!

    मटमैली साड़ी पहने और इन दो पोटली के साथ जबलपुर के नर्मदा घाटों पर घूम रही यही वह महिला है, जिसके चंद सकेंड के वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। नर्मदा के तिलवारा घाट पर बहती नदी के एक छोर से दूसरे छोर पैदल जाते वीडियो में बताया।

    madhya pradesh

    जो काम सदियों से आजतक विज्ञान, बड़े-बड़े सिद्ध तपस्वी, संत-महात्मा नहीं कर सकें। उस अविश्वसनीय बात पर कुछ लोगों ने अंधविश्वास का पुल तैयार कर दिया। जिस पर कुछ घंटो में अंधी श्रद्धा का मेला भी लग गया। इस महिला को साक्षात नर्मदा का अवतार मानकर पूजा जा रहा है।

    aastha

    धर्म भक्ति का चश्मा पहने कुछ ऐसे लोग भी पहुंच गए, जिनकों 51 साल की ज्योति रघुवंशी नाम की यह महिला चमत्कार से कम नहीं थी। नदी के इस पार से उस पार आने में लोग दावा करने लगे कि इसके कपड़े गीले तक नहीं होते। कोई कहने लगा कि ये वरदान है। मंदिर में ले जाया गया। कही मंच सजा दिया गया। आग तरह सोशल मीडिया वायरल होते ज्योति के महिमा मंडन के वीडियो देखकर शनिवार को हजारों लोग तिलवारा घाट पहुंच गए।

    narmada

    इस जमघट में विज्ञान को मानने वालों की भी भरमार थी। कुछ लोगों ने अपने दुःख दर्द सुनाना शुरू कर दिया। मुफ्त के मेले में ज्योति भी आशीर्वाद देने लगी। बहती नर्मदा की जलधारा का पूजन अर्चन छोड़ लोग ज्योति को पूजने लगे। लेकिन इस बीच एक तबका इसे न तो कोई चमत्कार मानने तैयार और न ही पवित्र नर्मदा का अवतार। जब भीड़ बढ़ती चली गई तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। कड़ी सुरक्षा में इस महिला को अलग स्थान ले जाया गया।

    ये भी पढ़े- MP: नर्मदा नदी में डूबा युवक, गोताखोर हिम्मत हारे तो MLA ने गहराई में जाकर निकाला शव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+