Jabalpur News: ‘ठग बने कातिल का ऑनलाइन कबूलनामा..’!, जबलपुर के मेखला रिसॉर्ट में खेली खून की होली Video viral

मप्र के जबलपुर के मेखला रिसॉर्ट में गर्लफ्रेंड को उसके साथ ठहरे युवक ने ही मौत के घाट उतारा। इसका कबूलनामा वारदात के बाद लड़की की इस्टाग्राम अकाउंट से सामने आया है। उसकी आईडी से युवक ने घटना स्थल से ऑनलाइन रील बनाई, जिसमें वह कहता नजर आ रहा है कि 'बेवफाई नहीं करने का...ऐसा ही हश्र होता है।' इसके बाद शुक्रवार की दोपहर फिर एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें वह अपने पार्टनर जितेन्द्र कुमार का भी नाम ले रहा है।

रिसॉर्ट गर्ल मर्डर केस का वीडियो वायरल

रिसॉर्ट गर्ल मर्डर केस का वीडियो वायरल

जबलपुर के नेशनल हाईवे-7 को जोड़ने वाले रास्ते में स्थित मेखला रिसॉर्ट मर्डर केस मिस्ट्री की परते खुलना शुरू हो गई है। आरोपी का पता लगाना पुलिस के लिए चैलेंज बना हुआ था। लेकिन इसी बीच मृतक लड़की की इस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो अपलोड हुआ। जिसमें वारदात वाली जगह से आरोपी वीडियो बनाते हुए अपना जुर्म कबूल रहा है। आरोपी हत्या इसके पीछे की वजह भी बता रहा है। घटना के बाद अपलोड हुआ वीडियो एक दिन बाद डिलीट भी कर दिया गया।

कौन है जबलपुर का जितेन्द्र कुमार ?

मृतक शिल्पा की इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड हुआ कबूलनामे का वीडियो और कुछ फोटो डिलीट कर दी गई। फिर शुक्रवार की दोपहर लड़की के साथ होटल में ठहरे आरोपी अभिजीत पाटीदार ने एक वीडियो और कार के साथ पोज देते फोटो अपलोड की। कबूलनामे के दूसरे वीडियो में आरोपी बोल रहा है कि वह बिहार पटना का रहने वाला है और तेल शक्कर का व्यापरी है। जबलपुर के जितेन्द्र कुमार के साथ वह पार्टनरशिप में व्यवसाय करता है। उसके साथ मिलकर शिल्पा की हत्या की गई ।

वीडियो में अफेयर और पैसों की बात

वीडियो में अफेयर और पैसों की बात

कथित तौर पर अपने आप को अभिजीत पाटीदार बता रहे आरोपी ने दूसरे वीडियो में यह भी बता रहा है कि मृतक शिल्पा से उसका और उसके पार्टनर जितेन्द्र कुमार का अफेयर था। कुछ समय पहले शिल्पा बिहार से पार्टनर के लगभग 12 लाख रुपए लेकर जबलपुर भाग आई थी । उन रुपयों को वह वापस नहीं कर रही थी । इसलिए जितेन्द्र और उसने मिलकर शिल्पा की हत्या की साजिश रची । दूसरे वीडियो के अलावा एक फोटो भी अपलोड की, जिसमें बिहार पासिंग की लग्जरी गाड़ी के बोनट पर बैठकर वह पोज़ दे रहा है ।

आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी कई टीमें

आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी कई टीमें

सोशल मीडिया पर आरोपी के कबूलनामे के वीडियो और कुछ अन्य फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पहले दिन से ही मोबाइल लोकेशन पता की जा रही है, जिसमें एमपी के अलग-अलग शहरों के अलावा गुजरात की लोकेशन भी मिली। रिसॉर्ट में रूम लेने के वक्त जो आईडी जमा की गई थी, उसमें अभिजीत पाटीदार ने गुजरात का रहने वाला बताया था। वही कबूलनामे के दूसरे वीडियो में वह पटना का रहने वाला बता रहा है।

क्या कई और युवकों से जुड़ा मर्डर कनेक्शन ?

क्या कई और युवकों से जुड़ा मर्डर कनेक्शन ?

आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस के सामने एक बड़ा सवाल यह भी है कि ग्रामीण इलाके की रहने वाली लड़की का कातिलों से संपर्क कैसे हुआ? वो कौन लोग है जिन्होंने सबसे पहले अभिजीत और जितेन्द्र से शिल्पा की मुलाकात कराई ? इसके अलावा होटल में रुकने के वक्त शिल्पा ने अपनी पहचान छिपाने राखी मिश्रा नाम से आईडी क्यों दी? जबकि आरोपी युवक की आईडी में जो नाम दर्ज है, वही नाम वह वायरल वीडियो में भी बता रहा है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+