Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur News: नेफिस सिस्टम से हुआ मेखला रिसॉर्ट मर्डर केस का खुलासा, फ़िल्मी कहानी से कम नहीं कातिल

एमपी के जबलपुर के बहुचर्चित मेखला रिजॉर्ट गर्लफ्रेंड मर्डर केस का आरोपी राजस्थान से पकड़ा गया। पुलिस जिस कातिल को गुजरात का रहने वाला अभिजीत पाटीदार समझकर देशभर में ख़ाक छान रही थी, वह 37 अपराधिक मामलों का क्रिमनल हेमंत भदाणे निकला। शिल्पा झारिया का मर्डर करने से लेकर उसके पकड़े जाने की कहानी किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं। महाराष्ट्र के रहने वाले इस आरोपी को पकड़ने में क्राइम इन्वेस्टिगेशन का आधुनिक फिंगर प्रिंट नेफिस सिस्टम सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ।

शिल्पा का कातिल का नाम अभिजीत नहीं हेमंत भदाणे है

शिल्पा का कातिल का नाम अभिजीत नहीं हेमंत भदाणे है

मध्य प्रदेश के मेखला रिजॉर्ट के कमरे में करीब दस दिन पहले शिल्पा झारिया नाम की लड़की के क़त्ल से पर्दा उठ गया। होटल में शिल्पा के साथ ठहरा युवक ही कातिल है। जो शिल्पा के साथ खुद अपने नाम की फर्जी आईडी के सहारे होटल में रुका। उस आईडी में आरोपी का नाम अभिजीत पाटीदार दर्ज था, लेकिन उसके फरार होने के बाद जब पुलिस का हाईटेक इन्वेस्टिगेशन शुरू हुआ, तो हेमंत भदाणे के रूप में आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया।

ATM से पैसे निकालकर होता रहा गायब

ATM से पैसे निकालकर होता रहा गायब

इस पूरे मामले का खुलासा करते जबलपुर आईजी ने बताया कि हेमंत भदाणे असली नाम वाले इस आरोपी का पता लगाना बड़ा चैलेंज था। मर्डर के बाद आरोपी के फरार होने की अलग थ्योरी सामने आ रही थी। आरोपी के पास शिल्पा का एटीएम कार्ड था। वारदात के बाद यह जिस भी जगह पहुंचा, वहां 12 घंटे रूककर पैसे ATM से पैसे निकालकर दूसरे शहर भाग रहा था। इस तरह देश के कई राज्यों के शहरों में इसने फरारी काटी। चंडीगढ़ से अजमेर पहुंचने पर फिर इस आरोपी ने ATM से पैसे निकाले। जिसकी आधुनिक तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही थी। यह पता लगते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने अजमेर पुलिस से कॉन्टेक्ट किया। फिर बस में बैठकर हेमंत किसी दूसरे शहर भाग पाता, उसे दबोंच लिया गया।

साइकिल चोरी से लेकर मर्डर तक रंगे हाथ

साइकिल चोरी से लेकर मर्डर तक रंगे हाथ

अभिजीत पाटीदार नाम से हत्या, उससे पहले जबलपुर में ही एक व्यापारी से लाखों रुपए ठगी करने वाला यह आरोपी शातिर क्रिमनल है। जिसके खिलाफ महाराष्ट्र में 35 मामले दर्ज हैं। साइकिल चोरी, लूट, धोखाधड़ी करना इसकी हॉबी बन गई थी। अलग-अलग तरह के क्राइम कर जो हेमंत जो रकम इकठ्ठा करता था, उससे अय्याशी करता था। उसका यही शौक उसे जबलपुर की शिल्पा झारिया के नजदीक खींच लाया।

कई दूसरे लड़को से शिल्पा के रिलेशन बने हत्या की वजह

कई दूसरे लड़को से शिल्पा के रिलेशन बने हत्या की वजह

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी से अभी तक जो पूछताछ हुई है, उसके मुताबिक मृतक शिल्पा को हेमन्त अपनी गर्लफ्रेंड मानता था। दोनों के बीच काफी समय से रिलेशन थे। दोनों बाहर भी साथ घूमने जाते थे। शिल्पा के सोशल मीडिया अकाउंट की आईडी पासवर्ड भी उसे मालूम थे। जिसमें शिल्पा की अन्य लड़को से चैट और कॉल उसको पता लग गई। हेमंत शिल्पा से शादी भी करना चाहता था। लेकिन जब दूसरे लड़को से रिलेशन का पता लगने के बाद उसने शिल्पा को ख़त्म करने का फैसला ले लिया।

जिसको ठगा उसको भी चाहता था फंसाना

जिसको ठगा उसको भी चाहता था फंसाना

वारदात के बाद अभिजीत पाटीदार के नाम से फरार हुआ यह आरोपी शिल्पा की इस्टाग्राम आईडी को ऑपरेट करने लगा था। उसने अपना जुर्म कबूलते हुए शिल्पा के अकाउंट से दो वीडियो और कुछ फोटो भी पोस्ट किए थे। दूसरे वीडियो में हेमंत ने अपना पार्टनर बताते हुए जितेन्द्र कुमार का नाम लेते हुए कहा था कि उसके कहने पर शिल्पा की हत्या की गई। जबलपुर पुलिस ने जब जितेन्द्र और अन्य एक साथी को हिरासत में लिया तो मालूम हुआ कि वे खुद आरोपी की ठगी का शिकार हो चुके हैं।

रिजॉर्ट में इस तरह की गई थी शिल्पा की हत्या

रिजॉर्ट में इस तरह की गई थी शिल्पा की हत्या

8 नवंबर को NH-7 को जोड़ने वाले तिलवारा रोड स्थित मेखला रिजॉर्ट में यह घटना हुई थी। मास्टर चाबी से होटल का कमरा नंबर 5 खोलने पर निर्वस्त्र हालत में खून से लतपथ लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी। जमीन पर ब्लेड, शराब की खाली बोतल और सिगरेट पाई गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से राखी शर्मा नाम का आईडी प्रूफ बरामद किया। यही नाम होटल का कमरा लेते वक्त रिकॉर्ड था। सीसीटीवी फुटेज में मृतक के साथ जो लड़का होटल में रुका उसने गुजरात का रहने वाला बताकर अभिजीत पाटीदार के नाम से आईडी दी थी। मृतक की शिनाख्त के लिए जब राखी शर्मा के परिजनों को बुलाया गया, उन्होंने शव को पहचानने से इंकार कर दिया था। बाद में शिल्पा झारिया के रूप में शिनाख्त हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+