Video: जबलपुर के JNKVV युवा उत्सव में शराबी युवकों का तांडव, बस में छात्राओं और महिला प्रोफ़ेसर से बदसलूकी
मप्र के जबलपुर के कृषि विश्वविद्यालय में युवा उत्सव उत्पातियों की भेंट चढ़ गया। शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने जमकर तांडव मचाया। छात्राओं और महिला प्रोफ़ेसर से बदसलूकी की। अब मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मप्र के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में दो दिन पहले हुआ युवा उत्सव विवादों में घिर गया हैं। आयोजन में कुछ युवकों ने जमकर कहर ढाया। आडिटोरियम से लेकर छात्राओं की बस घुसपैठ कर उत्पात मचाने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि उत्पति तत्वों ने खूब शराबखोरी की। उनकी हरकतों से रीवा से आई एक महिला प्रोफ़ेसर भी परेशान हुई। युवा उत्सव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। जिसमें कुछ युवक लड़कियों की प्रस्तुतियों के दौरान आडिटोरियम के अंदर चिल्लाते हुए डांस कर रहे हैं।

जबलपुर का जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार यहां आयोजित हुआ दो दिवसीय युवा उत्सव वजह बना। जिसमें एमपी के कई जिलों से छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आयोजन के पहले और समापन वाले दिन नशे में धुत कुछ युवकों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप हैं। पहले दिन खाना बनाने वाली जगह पर शराब पीने न देने पर युवक वहां मौजूद कर्मचारियों से भिड़ गए। मना करने के बाबजूद कुछ युवक जबरदस्ती शराब पीने लगे, जिससे विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। आयोजन के समापन वाले दिन फिर उन्ही युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आडिटोरियम में छात्राओं एक एक दल की चल रही प्रस्तुतियों के दौरान शराब के नशे में कुछ युवक पहुंच गए। जहां चिल्लाते हुए डांस करने लगे।

बाद में बाहर से आई छात्राएं महिला प्रोफ़ेसर के साथ जब बस से खाना खाने जा रही थी, कुछ फिर वहीं उत्पाती युवक बस में भी सवार हो गए। पहले तो उन्होंने बस ड्राइवर के साथ मारपीट की। बाद में बस में सवार छात्राओं और रीवा से आई एक महिला प्रोफ़ेसर के साथ बदसलूकी की। इस मामले को लेकर प्रबंधन के आयोजन और सुरक्षा पर अब सवाल उठ रहे है। कुलपति ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उत्पति युवकों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस जिले के थे।












Click it and Unblock the Notifications