Jabapur News: ‘हेलमेट का फिर होने लगा हल्ला’ पुलिस ने निकाली रैली, लोगों ने किए कमेंट्स- एक्शन किस पर?
MP के जबलपुर में एक बार फिर हेलमेट और उसके जागरूकता अभियान का हल्ला शुरू हो गया है। पुलिस ने रैली निकालकर इसकी शुरुआत की, लेकिन आम लोग पुलिस की कार्रवाई को दिखावा करार दे रहे है।

Jabalpur Helmet Awareness Campaign: एमपी में मोटर व्हीकल एक्ट का पालन कराने और हाई कोर्ट के निर्देश पर हेलमेट न पहनने वालो के खिलाफ दशहरा के वक्त धुआंधार कार्रवाई हुई थी। हर शहर में तूफानी अभियान चल रहा था, फिर ब्रेक लग गया। अब एक बार फिर जबलपुर में हेलमेट का हल्ला होने लगा है। पुलिस नियम कानून और सुरक्षा का हवाला दे रही है, तो आम नागरिक पुलिस के आंकड़े दुरुस्त करने की कवायद करार दे रहे है। आरोप यह भी लग रहे है कि पुलिस आम लोगों के खिलाफ तो कड़े एक्शन लेने लगती है, लेकिन विधायक सांसद जैसे ख़ास लोग जब बिना हेलमेट या कार में बिना सीट बेल्ट बांधे निकलते है, तो उन्हें छोड़ दिया जाता है।

एमपी में एक बार फिर हेलमेट की अनिवार्यता का डंका बजना शुरू हो गया हैं। जबलपुर में शुरू हुए फिर से इस हल्ले के बीच पुलिस ने जागरूकता रैली भी निकाली। पुलिस कप्तान सिद्घार्थ बहुगुणा बताते है कि ऐसे अभियान के जरिए आम लोगों की सुरक्षा का प्रयास है। लोग जागरूक हो और दूसरे वाहन चालकों के लिए वह उदहारण बन सकें। यहां तक तो पुलिस द्वारा उठाये जा रहे कदम सराहनीय है, लेकिन लोगों का कहना है कि नियम कानून का सभी को पालन कराना चाहिए। जबलपुर पुलिस ऐसा करते नजर नहीं आती। प्रभावशाली नेता, मंत्री, विधायक सांसद नियमों को तोड़ते नजर आते है, उन्हें बख्श दिया जाता है। हाल ही में जबलपुर में सांसद राकेश सिंह, बीजेपी विधायक इंदु तिवारी, अशोक रोहाणी और बीजेपी नेताओं की बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाते फोटो वायरल हुई थी। उन पर कोई एक्शन नहीं हुआ।

दूसरी तरफ अचानक फिर शुरू हुए इस अभियान के पीछे जानकर सीएम शिवराज सिंह का 25 और 26 जनवरी को होने वाले दौरे से जोड़कर भी देख रहे है। ताकि उनके सामने पुलिस अभियान के आंकड़ो को बताकर वाहवाही लूट सकें। कांग्रेस भी हेलमेट की आड़ में पुलिस के दोहरे रवैये पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications