Jabalpur के गुंडों को 'इश्क का भूत', कॉलेज गर्ल्स की बस रोककर मचाया तांडव, ड्राइवर पर हमला, सोनपुर में भी आतंक
Jabalpur News: मध्य प्रदेश जबलपुर में गुंडे बेलगाम हो गए हैं या फिर वो खुद को कानून से बढ़ा समझने लगे? ये सवाल खमरिया क्षेत्र में लगातार दो दिन हुई घटना के बाद उठाना शुरू हुए है। हथियारों से लैस दर्जन भर से ज्यादा बदमाशों ने गांव से लेकर सड़क से गुजर रही बस में जमकर कोहराम मचाया।
आरोप है कि तांडवकारी गुंडों ने जबलपुर के खमरिया सोनपुर गांव में भी वारदात को अंजाम दिया। गांव के राहुल बर्मन नाम के युवक ने अपनी मौसेरी बहन को परेशान करने वाले शख्स का विरोध किया था। फिर क्या था कई बुलेट में सवार होकर गुंडों की फ़ौज ने विरोध करने वाले युवक के गांव में धावा बोल दिया।
साजन सोनकर और अमन सोनकर अपने साथियों के साथ सोनपुर गांव पहुंचे और राहुल को घर से बुलाकर उस पर गुंडे टूट पड़े। राहुल को बेरहमी से पीटता हुआ देख ग्रामीण दौड़े और फिर भीड़ ने गुंडों की भी खबर ली। जिसमें दो आरोपियों को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर किया।

Recommended Video
मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस इस घटना पर गंभीरता बरतती कि अगले दिन फिर इस वारदात के फरार गुंडों की गैंग ने एक कॉलेज की बस को घेर लिया। दरअसल इस बस का ड्राइवर धीरेंद्र तिवारी सोनपुर गांव का ही था। जो भेड़ाघाट रावतपुरा सरकार कॉलेज की लड़कियों को बस से लेकर लौट रहा था। रास्ते में बस रोककर फरार आरोपियों ने जमकर तांडव मचाया। पहले तो ड्राइवर पर बुरे तरीके से हमला कर उसे घायल कर दिया, फिर बस में तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए।

हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज कर लिया हैं। घटना का शिकार हुए पीड़ित राहुल बर्मन ने बताया कि बरेला में उसकी मौसेरी बहन रहती हैं। साजन सोनकर और अमन सोनकर उसे मोबाइल पर कॉल कर परेशान करते थे। इसी बात पर उसने साजन सोनकर को फोन पर ऐसा न करने कहा था। बताया जा रहा है कि दोनों ही वारदात में शामिल हमलावर अपराधिक प्रवृत्ति हैं। उनके अलावा सिद्धार्थ, विशाल सोनकर और रवि ठाकुर भी थे। थाना इंचार्ज निरूपा पांडे दावा कर रही है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications