Jabalpur news: कंज्यूमर बनकर बिजली अफसर ने घुमा दिया कॉल सेंटर का नंबर, नहीं उठा तो कट गई दो दिन की सैलरी
Jabalpur news: एक तो भीषण गर्मी फिर अचानक बिजली दगा दे जाए तो लोगों का हाल बेहाल हो रहा हैं। कई मर्तबा किसी फाल्ट के कारण घंटो बिजली नहीं आती तो उपभोक्ता शिकायत के लिए कॉल सेंटर में फोन करते हैं। लेकिन वहां भी फोन नहीं उठ रहे।
जबलपुर के सिटी सर्किल में जब ऐसी ही स्थितियों का सामना कई क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने किया और कॉल सेंटर में फोन नहीं उठे तो लोगों के गुस्से का पारा भी बढ़ गया। अधीक्षक यंत्री के दफ्तर पहुंचकर कई लोगों ने खूब सुनाई और आरोप लगाए।
उपभोक्ताओं की बढ़ती इन्ही शिकायतों ने अफसरों की भी नाक में दम कर दिया तो फिर एक अधिकारी खुद उपभोक्ता बन गए। उन्होंने सच्चाई जानने कॉल सेंटर का फोन नंबर घनघनाया तो नहीं उठा। दो-तीन प्रयासों में भी एक जैसी स्थिति रही।

अधीक्षण यंत्री शहर संजय अरोरा ने माढोताल कॉल सेंटर में फोन किया था। इससे भनभनाए अधिकारी ने जेई को कहा कि अब वह कंपनी वाले मोबाइल पर कॉल करो। इस वक्त संबंधित कमर्चारी ने एक बार में ही कॉल रिसीव कर लिया। फिर क्या था जेई से फोन लेकर अधीक्षण यंत्री ने खुद संबंधित कर्मचारी से बात की।
मोबाइल पर पहले तो उसको लताड़ लगाईं फिर नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए दो दिन का वेतन काटने को कहा। अरोरा ने कॉल सेंटर पर उपभोक्ताओं के फोन न रिसीव करने वाले कर्मचारी को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा इस तरह की स्थिति बनी या आम उपभोक्ताओं की उनके पास तक शिकायतें पहुंची तो फिर खैर नहीं रहेगी।

जिस कर्मचारी का दो दिन का वेतन कटा, वह अधिकारी से फोन पर मिन्नते करता रहा कि साब एक बार माग कर दीजिए। लेकिन अधीक्षण यंत्री ने उसकी एक नहीं सुनी। दरअसल जबलपुर में बिजली शिकायत केंद्र में फोन न उठने की लगातार शिकायतों में इजाफा हुआ। इससे दूर दराज रहने वाले उपभोक्ताओं को शिकायत करने सीधे कॉल सेंटर पहुंचना पड़ता था। इससे लोगों को कई परेशानियां हो रही थी।












Click it and Unblock the Notifications