Jabalpur election result 2023: कांग्रेस की हार पर जबलपुर में राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने कही बड़ी बात
Jabalpur Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी होने के कुछ समय बाद ही रुझान आने लगे| मतगणना रुझान में भाजपा की सरकार बनना तय हैं। बीजेपी ने इतनी सीटों की बढ़त हासिल कर ली कि कांग्रेस को कवर करना हिमालय के पहाड़ पर चढ़ना जैसा रहा।
160 सीटों से ज्यादा हासिल करने की तरफ बढ़ती बीजेपी में जश्न का माहौल है। वहीं कांग्रेसियों के मुंह लटक गए हैं। जबलपुर में कांग्रेस वार रूम से बाहर आते विवेक तन्खा ने कहा कि जिस तरह के परिणाम आ रहे हैं, उनसे वो संतुष्ट नहीं हैं|

यहां जीत-हार के अंतर को लेकर कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा कि प्रदेश में चुनाव के दौरान जिस तरह का माहौल था, उसके अनुरुप रुझान नहीं आए हैं| परिणामों से असंतुष्ट तन्खा ने ने कहा कि जिस तरह से रुझान आए हैं, उनसे संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता है|
उन्होंने कहा कि इस पर हम आगे आकलन करेंगे| उन्होंने कहा कि अभी फाइनल रिजल्ट आना शेष है, जिसका इंतजार किया जा रहा है| इसके बाद आंकलन कर फैसला लिया जाएगा| गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना में भाजपा को अप्रत्याशित बढ़त मिली हुई है, जबकि कांग्रेस बहुत पीछे छूटती नजर आई है| दरअसल भाजपा को 163 तो कांग्रेस को 65 सीटों में बढ़त वाले रुझान आए हैं|












Click it and Unblock the Notifications