Jabalpur Election Result 2023: जबलपुर की हॉट सीट पर कौन जीता-हारा? गोलीकांड वाली सीट का क्या हुआ हाल, पढ़िए
Jabalpur Election Result 2023: जबलपुर जिले में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सरप्राइजिंग कैंडिडेट के तौर पर चुनाव में उतरे बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने जबरदस्त धमाका किया हैं। इस सीट पर माहौल उनके खिलाफ होने के बावजूद अप्रत्याशित जीत दर्ज की।
जबलपुर में भी मतगणना की शुरुआत डाकमतों की गिनती से प्रारंभ हुई। जबलपुर की आठों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की मतगणना शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। जबलपुर में पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह को 12वें राउंड तक बीजेपी के राकेश सिंह को 66867 और कांग्रेस के तरुण भनोट को 44963 वोट मिले। जबलपुर में पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह 30435 वोटोंं से जीत गए हैं।

लखन घनघोरिया 27 784 वोट से जीते। लखन घनघोरिया ने कहा कि देव तुल्य जनता को जीत की समर्पित है। आगे बाले- कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। जिले की आठ विधानसभा सीटों में कांग्रेस के लिए सिर्फ यही सीट फायदेमंद साबित हो सकी। वोटिंग खत्म होने के बाद इसी विधानसभा क्षेत्र में बवाल भी मचा था। फायरिंग और बमबाजी की घटना में बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। बीजेपी कैंडिडेट अंचल सोनकर के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई थी।
पश्चिम विधानसभा 10 राउंड में तरुण भनोट कांग्रेस 28886 व राकेश सिंह बीजेपी 44344 मत थे। पूर्व विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लगन घनघोरिया भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर से लगातार आगे रहे। भाजपा प्रत्याशी सोनकर के समर्थकों में मायूसी छाई रही, किस उनके नेता का भविष्य क्या होगा? दोपहर होते मतगणना स्थल से कांग्रेसी समर्थकों की वापसी होने लगी। उत्तर में अभिलाष पांडे ने कांग्रेस के विनय सक्क्सेना को हराया। केंट में अशोक रोहाणी, पाटन में अजय विश्नोई, बरगी में नीरज सिंह ठाकुर, पनागर में इंदु तिवारी, तो सिहोरा में भी बीजेपी प्रत्याशी ने ही जीत का परचम लहराया।












Click it and Unblock the Notifications