Jabalpur election result 2023: जबलपुर में जीत के जश्न में डूबी BJP, दीपावली जैसी आतिशबाजी का नजारा

Jabalpur election result 2023: मध्य प्रदेश का जबलपुर, एक सीट छोड़कर फिर बीजेपी का गढ़ बन गया हैं। आठ में से सात विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के नतीजों ने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा।

सूबे में भी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली। प्रचंड बहुमत फिर जबलपुर पश्चिम हॉट सीट पर कांग्रेस को जिस अंदाज में पटकनी दी, वह अभूतपूर्व हैं। इस सीट पर सांसद राकेश सिंह प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सरकार बनने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा मालवीय चौक पर जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

Jabalpur-election-result-2023-final-Update

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिया है जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मध्यप्रदेश सहित पूरा देश भाजपा मय है और पूरे मध्यप्रदेश में विकास को जनता ने सराहा है प्रदेश की लाडली बहनों ने अपने मुख्यमंत्री भाई को आशीर्वाद दिया है जनता भाजपा के काम से संतुष्ट हैं एवं कांग्रेस को समाप्त करने का मन बना चुकी है।

प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा की नीति एवं मोदी जी के काम पर जनता को विश्वास है कि आने वाले समय मे देश के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा आवश्यक है इसलिए जनता हमारे साथ है।जनता का भाजपा पर विश्वास बना है एवं सीटों का बढ़ता क्रम बता रहा है कि विश्वास बढ़ता जा रहा है, जनता हमसे प्रसन्न जिसके लिए जनता साधुवाद भाजपा करती है।

बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह की आभार रैली
मप्र विधानसभा चुनाव में पश्चिम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश सिंह जी को प्रचण्ड मतों से विजय मिलने पर भाजपा द्वारा सोमवार 4 दिसम्बर को आभार रैली निकाली जाएगी। इस दौरान श्री सिंह पश्चिम क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। राकेश सिंह ने क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर जनता के विश्वास, जबलपुर पश्चिम के शाश्वत विकास, भाजपा के सभी देवदुर्लभ और कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम जनमानस के सनातन के प्रति अटूट निष्ठा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+