Jabalpur News: क्रेशरकर्मी आदित्य भारद्वाज को जबलपुर के 5 नाबालिगों ने उतारा था मौत के घाट, आरोपी अरेस्ट
एमपी के जबलपुर में 13 नवंबर की रात घर लौटते वक्त क्रेशरकर्मचारी आदित्य भारद्वाज की हत्या के राज से पर्दा उठ गया है। 23 साल के आदित्य की हत्या पांच नाबालिगों ने मिलकर की थी। जिसकी वजह उसके साथ लूट थी। बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने मोबाइल और पर्स लूटने के इरादे से आदित्य को अपना शिकार बनाया था। जब इसका विरोध किया तो नाबालिगों ने आदित्य को मौत के घाट उतार दिया।
Recommended Video

संस्कारधानी जबलपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हत्या जैसे गंभीर अपराधों से नाबालिगों के हाथ भी सने हुए है। 13 नवम्बर को हुए आदित्य भारद्वाज हत्याकांड के आरोपी नाबालिग निकले। भेड़ाघाट अंधमूक बायपास चौराहे के नजदीक जहां मृतक लहूलुहान हालत में मिला था, उस घटना स्थल और उसके आसपास के CCTV फुटेज ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नाबालिग निकले। पुलिस ने इस केस में 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है, जबकि अन्य दो आरोपी दूसरे मामले में पहले से गिरफ्तार हो चुके है।
सीएसपी बरगी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आदित्य मानेगांव स्थित क्रेशर में काम करता था। रोज की तरह जब वह रात को घर लौट रहा था तो जबलपुर के ही रहने वाले पांच नाबालिगों ने उसे अंधमूक बायपास के नजदीक रोका और मोबाइल-पर्स लूट लिया। इस घटना का जब आदित्य ने विरोध किया तो दो नाबालिग आरोपियों ने उस पर चाकुओं से दनादन वार किए और फिर सभी फरार हो गए। पुलिस के लिए चुनौती बने इस ब्लाइंड मर्डर की जब तफ्तीश की गई, तो घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले जिसमें संदिग्ध पांचों नाबालिगों की पहचान हुई। हिरासत में लेने के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया। वारदात में आदित्य का लूटा हुआ मोबाइल और पर्स भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications