मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जिला महामंत्री ने 15 साल बाद कटवाई डेढ़ मीटर लम्बी चोटी
Bhopal News, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 जीतकर कांग्रेस के सत्ता में आने के साथ ही कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं का संकल्प भी पूरा हो गया है। पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गा लाल किरार ने 15 साल बाद जूते पहने, वहीं अब एक अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी चोटी कटवाई है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री मनोज नामदेव ने 15 साल पहले संकल्प लिया था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती तब तक वे अपनी चोटी बढ़ाएंगे। मनोज नामदेव कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं।

कांग्रेस चुनाव हारी ताे चोटी बढ़ाई
प्रदेश में 1993 से 2003 तक कांग्रेस की सरकार रही। इसके बाद कांग्रेस चुनाव हार गई तो मनोज नामदेव ने भी चोटी बढ़ाने का संकल्प ले डाला, मगर इसके बाद वर्ष 2018 तक कांग्रेस को मध्यप्रदेश की सत्ता हासिल नहीं हुई। ऐसे में मनोज नामदेव अपने संकल्प पर डटे रहे और चोटी बढ़ाते रहे। उनकी चोटी बढ़कर करीब डेढ़ मीटर की हो गई।

CM कमलनाथ ने मनोज नामदेव को विधानसभा बुलाया
विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस मध्यप्रदेश के चुनाव जीती। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए। मनोज नामदेव ने सूबे के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने संकल्प के बारे में बताया। इस पर सीएम कमलनाथ ने उसे गुरुवार को विधानसभा बुलाया। तब जबलपुर जिला महामंत्री मनोज नामदेव ने कांग्रेस नेताओं के सामने अपनी चोटी कटवाई।

दुर्गा लाल को सीएम ने पहनाए थे जूते
मध्यप्रदेश के राजगढ़ से करीब बीस किलोमीटर दूर गांव लिम्मबोदा निवासी दुर्गा लाल किरार ने भी 2003 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने तक नंगे पैर रहने का संकल्प लिया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 26 दिसम्बर 2018 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने दुर्गा लाल को जूते पहनाए। सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर दुर्गा लाल को जूते पहनाने की जानकारी भी दी।












Click it and Unblock the Notifications