Jabalpur News: सीएम शिवराज आ रहे है, सब कुछ टिप-टॉप करने जुटे अधिकारी, सांसद ने फ्लाईओवर का किया निरीक्षण
प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर जबलपुर में बन रहा है, जो मार्च 2024 तक होगा पूरा। सांसद राकेश सिंह ने कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों के साथ किया निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया।

Jabalpur CM Shivraj is coming:मध्य प्रदेश के जबलपुर को इन दिनों प्रशासन चकाचक करने जुट गया हैं। इसकी वजह भी ख़ास है क्योकि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने सीएम शिवराज सिंह आ रहे है। चाहे च रहे निर्माण कार्य हो या फिर पहले हुए विकास कार्य, सब टिप-टॉप रखने बीजेपी नेता और जनप्रतिनिधि भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे है। सांसद राकेश सिंह ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर देखने निकले। उन्होंने कहा कि इसका कार्य मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा।

जबलपुर में दमोहनाका से मदनमहल तक बनने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर मार्च 2024 तक पूर्ण होगा और फ्लाई ओवर के विस्तारीकरण का कार्य भी मार्च 2024 तक पूर्ण करने की योजना है, यह बात सांसद श्री राकेश सिंह ने जिला कलेक्टर एवँ विभागीय अधिकारियों के साथ फ्लाई ओवर के कार्यप्रगति के निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही। सांसद ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से इसकी कार्यप्रगति, गोहलपुर और आईटीआई की तरफ विस्तारीकरण, इसके ओर दोनों तरफ की सड़क को मोटरेबल बनाने, केबल स्टे ब्रिज के निर्माण और उतरने वाले रैम्प पर चर्चा कर जानकारी ली।

Recommended Video
सांसद ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सीआरएफ दे स्वीकृत दमोहनाका से मदनमहल तक बन रहे लगभग 1000 करोड़ की लागत से प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर का कार्य तेजी से हो रहा है साथ ही दमोहनाका से गोहलपुर कीओर एवँ दमोहनाका से आईटीआई की ओर तक 78 करोड़ की लागत से फ्लाई ओवर के विस्तारीकरण का कार्य भी प्रारंभ होने जा रहा और इसे भी तीव्र गति से पूरा किया जाएगा। सांसद बोले कि फ्लाई ओवर के निर्माण से भले ही आज जनता को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है पर यह प्रसव पूर्व की पीड़ा जैसा है। जब इसका निर्माण पूरा होगा तो शहर का यातायात सुव्यवस्थित होने के साथ ही शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी और लोगो के समय की भी बचत होगी।












Click it and Unblock the Notifications