Jabalpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत कई घायल
मप्र के शहडोल में आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आदिवासी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। यह बस जबलपुर के सिहोरा खुडावल से आदिवासियों को लेकर रवाना हुई थी। पान उमरिया के पास एक टर्निंग पर हादसा हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद पाटन विधायक अजय विश्नोई घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जिला प्रशासन के मुताबिक यह हादसा सुबह के वक्त हुआ। जबलपुर के मंझौली गांव के एक ब्लॉक से यात्रियों को लेकर बस रवाना हुई थी। जिसमें सवार लोग शहडोल में आयोजित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कुछ दूरी चलने के बाद बीच रास्ते में पान उमरिया के पास बस हादसे का शिकार हुई। जिसमें दो दर्जन यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि अन्य एक यात्री की मौत हो गई। घायल यात्रियों के मुताबिक जहां हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ था। बस चालक रास्ता समझ नहीं पाया और अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया।
कटनी जिले में हुई इस दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस में से निकाला गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, फिर घायलों को नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुःख जताया है। साथ ही घायलों के उचित इलाज के प्रशासन को निर्देश दिए है। घटना में खुड़ावल निवासी 22 वर्षीय आशु कोल की मौत हो गई है। मृतक और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा भी की गई है । वहीं हादसे की वजहों की जांच की भी की जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जहां पाटन विधायक अजय विश्नोई और भाजपा नेता घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे।
ये भी पढ़े-Central University से हटाए कर्मचारियों को 5 साल बाद कोर्ट से राहत, प्रशासन को माना दोषी{document1}












Click it and Unblock the Notifications