ऑस्ट्रिया की गोरी मेम को हुआ जबलपुर के छोरे से प्यार, वेलेंटाइन डे पर की शादी, देखें तस्वीरें
Jabalpur News, जबलपुर। प्यार... यूं तो कहने को तो एक लफ्ज है...पर ये लफ्ज जब भावनाओं में बदलता है तब न ही मजहब, न ही सरहद, न ही मुल्क और न ही दायरा देखता है। ऐसा ही कुछ हुआ जबलपुर के गौरव और ऑस्ट्रिया की जुलेला के साथ।

लंदन में प्यार परवान चढ़ा और भारत में रिति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वेलेंटाइन डे के मौके पर दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। प्यार का रिश्ता पवित्र बंधन में बदल गया। शादी के पवित्र बंधन में बंधे गौरव और जुलेला के देश अलग, संस्कृति अलग...लेकिन फिर भी ये दोनों एक दूसरे के हो गए।

लंदन में शुरू हुई लव स्टोरी
पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर गौरव और जुलेला की प्यार की कहानी शुरू होती है लंदन में...जहां दोनों की मुलाकात हुई। कुछ ही महीनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। लंदन के रहन सहन के मुताबिक दोनों साथ भी रहने लगे। इस दौरान जुलेला ने भारतीय संस्कृति को जाना और भारतीय रीति रिवाज से शादी करने की इच्छा जाहिर की।

भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुई दुल्हन
शादी के लिए परिवार को राजी करना सबसे मुश्किल काम था, लेकिन आखिरकार सब राजी हो गए और शादी भी हो गई। जुलेला इंडियन कल्चर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। जुलेला ने सिर्फ भारतीय परंपरा और रिवाजों को अपनाया बल्कि भारतीय फिल्मों की भी दीवानी है। वहीं जुलेला की शादी में ऑस्ट्रिया से आई उनकी सहेली को भी भारतीय संस्कृति पसंद आई और भारतीय खाने का भी उन्होंने जमकर आनंद लिया।

लिव इन रिलेशनशिप में रहे
ऑस्ट्रिया से जुलेला के साथ उसके माता-पिता बहन और उसके दोस्त भी जबलपुर आए हैं। जिन्होंने शादी की तैयारियों से लेकर शादी के सभी रस्मों रिवाजों में बड़े ही उत्साह के साथ शामिल हुए। शादी में जुलेला के रिश्तेदार भारतीय परिधान में ही नजर आए। दूल्हे ने बताया कि शादी से पहले दोनों काफी समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे।












Click it and Unblock the Notifications