Jabalpur News: विधानसभा चुनाव के कई दावेदारों को बीजेपी ने सौंपी नगर अध्यक्ष की कमान, टिकट की उम्मीदें हुई कम

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी हैं। उसमें कई नाम ऐसे है जो विस चुनाव में दावेदारी कर रहे थे। अब टिकट के लिए उनकी उम्मीदें कम नजर आ रही है। दूसरे नेताओं पर पार्टी भरोसा जताएगी।

jabalpur

Jabalpur BJP handed over command of city president: एमपी में बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों की ताजपोशी कर दी हैं। चुनावी साल में कई जिलों में अध्यक्ष रिपीट हुए तो कई जिलों में नए चेहरे सामने हैं। इनमें वो मजबूत दावेदार भी है, विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी का मन बनाए हैं। लेकिन इस बीच यह चर्चा जोरों पर है कि जिन्हें नगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपीं गई है, उनको टिकट मिलने का चांस कम ही है। जबलपुर में भी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रभात साहू भी उन्ही में से है। उनकी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी हैं।

bjp

पिछले दिनों मध्य प्रदेश बीजेपी ने कई जिलों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की हैं। इनमें ऐसे जिले भी शामिल है, जहां अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका था। चुनावी साल में जिलेवार नए अध्यक्षों की जमावट के साथ चुनावी तैयारियों को पार्टी तेज करना चाहती है। जबलपुर और रायसेन में नए अध्यक्षों की नियुक्ति का 25 जनवरी को ऐलान किया गया। जबलपुर में जिले की कमान पूर्व महापौर प्रभात साहू तो रायसेन में पार्टी के जमीनी नेता राकेश शर्मा को सौंपी गई। प्रभात साहू का पार्टी में लंबा कैरियर रहा है। पिछड़ा वर्ग आयोग में भी वे जिम्मेदारी संभाल चुके है। बाद में जबलपुर के महापौर भी रहे।

2018 के विधानसभा चुनाव के वक्त शहर की उत्तर मध्य और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारों में उनका नाम शामिल था। लेकिन पश्चिम क्षेत्र से पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू और उत्तर मध्य से पूर्व मंत्री शरद जैन को ही पार्टी ने टिकट दिया गया। दोनों ही सीटों पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा था। अब फिर चुनाव की घड़ी करीब आ रहे है और इन दोनों सीटों पर बीजेपी की ओर से दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। प्रबल दावेदारों में प्रभात साहू का नाम भी शामिल है। लेकिन तेजी से समीकरण बदल रहे है। पार्टी ने प्रभात साहू को नगर अध्यक्ष बना दिया है। जिससे कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें टिकट देने में दिलचस्पी उतनी नहीं दिखाएगी, जितना महसूस किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+