Jabalpur News: बिशप पीसी सिंह के जरोहा ट्रस्ट खाते में करोड़ों रुपए, बोगस लोगों के नाम ट्रांसफर हुई राशि
जबलपुर, 05 अक्टूबर: करोड़ों की संपत्ति फिर बेशकीमती चर्च की जमीनों की सौदेबाजी करने के आरोपों में घिरे बिशप पीसी सिंह के काले कारनामों की फेहरिस्त रुकने का नाम नहीं ले रही। उसके अपने और पत्नी, बेटे, बेटी के नाम बनाए गए जरोहा ट्रस्ट की पड़ताल में पता चला है कि इसके खाते में बोगस लोगों के नाम करोड़ों रुपए ट्रांसफर होते रहे।

चर्च ऑफ़ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के पूर्व चेयरमैन बिशप पीसी सिंह की कारगुजारियों का ऐसा समुद्र है, कि मामले की जांच में जुटे ईओडब्ल्यू अफसरों को तक अब पसीना आने लगा है। एक जांच पूरी नहीं हो पाती कि बिशप का दूसरा कारनामा सामने आ जाता है। पिछले दिनों बिशप के ख़ास राजदार और कई शैक्षिणक संस्थानों के मैनेजर सुरेश जैकब से भी कई अहम जानकारियां हाथ लगी। जिसके आधार पर बिशप के खुद के बनाए जिरोहा ट्रस्ट का पता चला था। जरोहा नाम के इस ट्रस्ट में उसके बेटे, बेटी और पत्नी का नाम शामिल रहा। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के खातों से बिशप द्वारा निकलवाई गई करोड़ों की राशि की गड़बड़ियों का भी खुलासा हुआ।
बोगस लोगों के नाम से ट्रस्ट में राशि ट्रांसफर
मैनेजर सुरेश जैकब वही शख्स है जो पिछले दिनों बिशप की हवाई जहाज वाली फोटो में साथ नजर आया था। ईओडब्ल्यू छापे के बाद से सुरेश गायब हो गया था, लेकिन जब जांच टीम ने शिकंजा कसा तो उसे सामने हाजिर होना ही पड़ा। उससे हुई पूछताछ में ईओडब्ल्यू को पता लगा है कि जरोहा नाम के ट्रस्ट में बोगस लोगों के नाम से राशि ट्रांसफर होती थी। लाखों करोड़ों रुपए की ट्रांसफर राशि किस मद की थी, अब इसकी जांच चल रही है। वैसे आरोप शैक्षिणिक संस्थानों को मिलने डोनेशन की राशी हड़पने का भी है। साथ ही धार्मिक संस्थाओं के आयोजनों के नाम भी करोड़ों की राशि के हेर-फेर के आरोप भी लगे है।












Click it and Unblock the Notifications