Jabalpur News: बिशप पीसी सिंह के इतने बैंक खाते, जैसे किसी सरकार के हो....रोज उगल रहे दौलत
जबलपुर, 13 सितंबर: ईसाई धर्म गुरु चर्च ऑफ़ नॉर्थ इंडिया मॉडरेटर बिशप पीसिंह की गिरफ्तारी के बाद घोटाले गड़बड़ियों के कई राज खुल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि चेयरमैन बिशप ने तो अकूत दौलत जुटाने सारे रिकॉर्ड धवस्त कर दिए। उसके खुद के और परिवार के लोगों के इतने बैंक खाते निकले जितने किसी सरकार के होते हैं। लगभग दो करोड़ की एफडी का भी पता चला, वही शहर में मिशनरी संस्थान के नाम करोड़ों की बेशकीमती जमीन कौड़ियों के भाव खुद के नाम पर करवा ली।

जर्मनी से लौटे बिशप से खुल रहे गहरे राज
करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार ईसाई धर्मगुरु बिशप पीसी सिंह की काली कमाई के राज खुलते ही जा रहे हैं। जबलपुर समेत देश के कई हिस्सों में बिशप पर गंभीर आरोप हैं। जर्मनी से लौटने के बाद EOW के हत्थे चढ़ा पीसी सिंह रिमांड पर हैं। उससे लगातार पूछताछ की जा रही हैं। घर में मिले करोड़ों रुपए कैश, गोल्ड और बेशकीमती जमीनों के दस्तावेज के सिलसिले में ईओडब्ल्यू की टीम को कई चौकाने वाली जानकारी हासिल हुई हैं। इसके बाद जांच दायरा और बढ़ा दिया गया हैं।

इतने बैंक खाते कि जितने सरकार के होते है
रिमांड पर लेने के बाद जब EOW ने बिशप से अपने तरीके पूछताछ की तो लगभग दो करोड़ की FD का और पता चला। इसके साथ ही 174 बैंक खातों की जानकारी भी लगी, जिसमें से 128 खाते खुद और परिजनों के नाम हैं, बाकी 46 खाते शैक्षणिक संस्थानों के नाम हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खुद के और परिवार के नाम 128 खातों में कितनी दौलत होगी। इतने खाते तो किसी सरकार के होते हैं। जांच टीम अब इन खातों की भी पड़ताल कर रही हैं।

खुद ही विक्रेता और खुद ही क्रेता
पूछताछ में जबलपुर के पॉश एरिया की करोड़ों की जमीन, जो मिशनरीज संस्था के नाम थी, वह इसने अपने नाम करवा ली। नेपियर टाउन की हजारों वर्ग फुट की जमीन में बिशप ने फर्जीवाड़ा किया। सूत्रों के मुताबिक चेयरमैन रहते हुए संस्था के नाम तीन करोड़ की जमीन खुद के नाम 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीद ली। क्योकि पद पर रहने का इसने भरपूर फायदा उठाया और इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

देशभर में बिशप के खिलाफ एक सैकड़ा से ज्यादा FIR
बताया जाता है कि जबलपुर के अलावा देश के कई राज्यों में बिशप में मिशनरीज संस्थाओं की बेशकीमती जमीनों का इसी तरह फर्जीवाड़ा किया। छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में गैंग बनाकर धोखाधड़ी करता रहा। रसूक और प्रभाव के कारण एक सैकड़ा FIR दर्ज होने के बाद आजतक इसके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। मप्र के जबलपुर में यह पहला मौका है जब बिशप पर क़ानूनी शिकंजा कसता जा रहा हैं।

ED भी कर सकती है जांच
जानकारों का कहना है कि धर्म का चोला ओड़कर गैरक़ानूनी काम करने वाले बिशप के खिलाफ ईडी भी जांच शुरू कर सकती हैं। पीएमओ और ईडी तक भी पीसी सिंह की कई शिकायते पहुंची हैं। हालाँकि अभी इनकम टैक्स और ईओडब्ल्यू की जांच जारी हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर ही प्रवर्तन निदेशालय आगे का कोई कदम बढ़ाएगी। बिशप की गैंग में शामिल रहे लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications